फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: इस पिस्तौल से भगत सिंह ने सांडर्स को मारा था, अब 90 साल बाद दुनिया देखेगी

Sun, 23 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Sun, 23 Apr 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
shaheed bhagat singh pistol displayed at museum
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
वह पिस्तौर, जिससे भगत सिंह ने ब्रिटिश जनरल सांडर्स को मारा था और लाला जी की मौत का बदला लिया था। 47 साल बाद पंजाब में वापस लाई जाएगी। देखिए
shaheed bhagat singh pistol displayed at museum
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह ने जिस पिस्तौल से वर्ष 1928 में ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जे पी सांर्डस की हत्या की थी, वह पिस्तौल साढ़े 47 वर्ष बाद पंजाब में वापस लाई गई है। अब शीघ्र ही इसे हुसैनीवाला स्थित शहीदों की समाधि पर प्रदर्शित किया जाएगा। 
shaheed bhagat singh pistol displayed at museum
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
सीमा सुरक्षा बल के इंदौर स्थित सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपन्स एंड टैक्टिक्स ने यह ऐतिहासिक पिस्तौल सीमा सुरक्षा बल के जालंधर मुख्यालय को सौंपने की कार्रवाई को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
shaheed bhagat singh pistol displayed at museum
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
पूर्व में अबोहर में बैंक अधिकारी के रूप में सेवारत रहे और वर्तमान में चंडीगढ़ स्थित पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हरीचंद अरोड़ा ने एक जनहित याचिका दायर करके यह पिस्तौल पंजाब के सुपुर्द करने की गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन
shaheed bhagat singh pistol displayed at museum
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
अमेरिका निर्मित 32 बोर का यह पिस्तौल आखिरी बार फिल्लौर स्थित पंजाब पुलिस अकादमी में 7 अक्टूबर 1969 में देखी गई थी। इसके बाद राष्ट्रपति के आदेशानुसार जो आठ पिस्तौल इंदौर भेजी गई थी उनमें यह पिस्तौल भी शामिल थी। सीमा सुरक्षा बल के इंदौर स्थित शिक्षा केन्द्र में जवानों को हथियारों की तकनीक का विकास दर्शाने के लिए इन पिस्तौलों की आवश्यकता अनुभव की गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed