{"_id":"62bae3023297aa399222904a","slug":"shaganpreet-filed-two-petitions-in-punjab-and-haryana-high-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मूसेवाला के पूर्व मैनेजर पहुंचे हाईकोर्ट: कहा- लॉरेंस व गोल्डी बराड़ ने सिद्धू की हत्या करवाई, अब मेरा भी कत्ल करवा सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसेवाला के पूर्व मैनेजर पहुंचे हाईकोर्ट: कहा- लॉरेंस व गोल्डी बराड़ ने सिद्धू की हत्या करवाई, अब मेरा भी कत्ल करवा सकते
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 28 Jun 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू मूसेवाला और लॉरेंस की फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में आरोपी शगनप्रीत सिंह अपनी सुरक्षा को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। पिछले साल मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या की कर दी गई थी। शगनप्रीत सिंह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर रह चुका है। उसे अब अपनी जान का खतरा सताने लगा है।
2 of 5
लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : फाइल
हाईकोर्ट में उसने अपनी सुरक्षा की मांग करते एक याचिका दाखिल की। साथ ही मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में अग्रिम जमानत की भी मांग की है। शगनप्रीत सिंह ने मंगलवार को अपनी इन मांगों को लेकर हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर कीं। इन पर हाईकोर्ट गुरुवार या शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है। शगनप्रीत सिंह ने वरिष्ठ वकील विनोद घई और एडवोकेट कनिका अहुजा के जरिये दोनों याचिकाएं दायर की हैं।
पहली याचिका में शगनप्रीत ने पिछले साल विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या मामले में अग्रिम जमानत की मांग की है। शगनप्रीत ने याचिका में कहा है कि वह इस मामले की जांच में शामिल होने को तैयार है, ऐसे में उसे इस मामले में अग्रिम जमानत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी याचिका में शगनप्रीत ने अपनी जान को खतरा बताया और पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की है। शगनप्रीत ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से खतरा बताया और सुरक्षा की मांग की है। शगनप्रीत सिंह का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई है और अब ये दोनों उसकी हत्या भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
वह मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा हत्या की जांच में शामिल होने को मोहाली आने को तैयार है लेकिन यह दोनों गैंगस्टर उसकी हत्या करवा सकते हैं। अब हाईकोर्ट जल्द ही इन दोनों याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।