तस्वीरें: कॉमेडी नाइट विद कपिल के 'नौकर' बने दूल्हा
टीवी रियालिटी शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' में कपिल के नौकर बने राजू यानी कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने पंजाब के लुधियाना में शादी रचा ली है। देखिए, शाही शादी की रॉयल तस्वीरें।
तस्वीरें: कॉमेडी नाइट विद कपिल के 'नौकर' बने दूल्हा
राजू उर्फ चंदन प्रभाकर मूल रूप से अमृतसर के भल्ला कॉलोनी छेहारटा के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद लुधियाना में तीन साल नौकरी की। इसके बाद मुंबई में काफी समय तक संघर्ष करने के बाद उन्हें आखिरकार कॉमेडी नाइट विद कपिल में राजू का किरदार करने को मिला।
तस्वीरें: कॉमेडी नाइट विद कपिल के 'नौकर' बने दूल्हा
राजू को असली पहचान कॉमेडी नाइट विद कपिल से मिली, इसकी बदौलत वह घर-घर पहचाने जाने लगे हैं। कॉमेडी नाइट विद कपिल से पहले वह द ग्रेड इंडियन लाफ्टर चैलेंज से भी लोगों को हंसा चुके हैं और इस शो के फर्स्ट रनर-अप भी रहे हैं।
तस्वीरें: कॉमेडी नाइट विद कपिल के 'नौकर' बने दूल्हा
बीते सोमवार को चंदन ने लुधियाना में अपने रिश्तेदारों और नजदीकी दोस्तों की मौजूदगी में नंदिनी टंडन के साथ सात फेरे लिए। वैसे अब चंदन प्रभाकर के पास काम की कोई कमी नहीं है। वह इन दिनों 10 पंजाबी और दो बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे हैं।
तस्वीरें: कॉमेडी नाइट विद कपिल के 'नौकर' बने दूल्हा
कॉमेडी नाइट विद कपिल से पहले वह द ग्रेड इंडियन लाफ्टर चैलेंज से भी लोगों को हंसा चुके हैं और इस शो के फर्स्ट रनर-अप भी रहे हैं, मगर कपिल शर्मा के पॉपुलर शो ने उन्हें भी घर-घर पॉपुलर कर दिया।