{"_id":"57a5c85f4f1c1bda762bca54","slug":"saraswati-river-real-location-found-people-found-out-the-actual-floating-palce","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सच निकले सुबूत, आखिर पता चल ही गया, कहां बहती थी सरस्वती नदी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच निकले सुबूत, आखिर पता चल ही गया, कहां बहती थी सरस्वती नदी?
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून/यमुनानगर
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
सरस्वती नदी खोज स्थल
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराणों में वर्णित सभ्यताओं की जननी कही जाने वाली सरस्वती नदी की असली लोकेशन पता चल गई है। सारे सुबूत सच साबित हुए। देखिए, ये रिपोर्ट।
यमुनानगर में मिली सरस्वती नदी
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के बिलासपुर क्षेत्र के मुगलवाली में निशानदेही हो गई है। खेतों के नीचे बह रही जल धारा की जब खुदाई की गई तो रिवर बेड निकला है। पानी के तत्वों और रिवर बेड के छोटे पत्थरों की जांच से यह भी तय हो गया है कि यह नदी निम्न हिमालय से निकली है। सर्वे ऑफ इंडिया के पुराने दस्तावेजों में भी इस स्थान पर सरस्वती नदी अंकित किया गया है। डेढ़-दो साल पहले पुरातत्व विभाग ने मुगलवाली में खेतों के बीच धंसाव में नदी होने की संभावना जाहिर की थी।
पानी और रिवर बेड की विज्ञानियों ने की जांच
- फोटो : AmarUjala
यहां खुदाई भी शुरू कराई गई। बाद में हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड और वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान ने मिलकर यहां जांच शुरू की। वाडिया के निदेशक डॉ. एके गुप्ता की अगुवाई में वरिष्ठ विज्ञानी नदी विशेषज्ञ डॉ. संतोष राय, ग्लेशियर विशेषज्ञ गंगोत्री इंचार्ज डॉ. समीर तिवारी और एकेएल अस्थाना के साथ मौके पर जाकर खुदाई कराई। यहां तीन फुट के नीचे 20 फुट मोटा रिवर बेड मिला और पानी ऊपर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
saraswati river
- फोटो : AmarUjala
विज्ञानियों ने पानी के पीएच, ऑक्सीजन आइसोटोप्स, इलेक्ट्रिकल कंडेक्टीविटी की जांच की तो इस नदी के निम्न हिमालय क्षेत्र से निकलने की पुष्टि हो गई। नदी से लिए गए सैंपल के आइसोटोप्स की दूसरी जांचें की जा रही हैं, जिससे और भी राज खुल जाएंगे। विज्ञानियों ने बताया कि नदी की वॉटर केमिस्ट्री गंगा से मिलती जुलती है। डॉ. तिवारी का कहना है कि सर्वे ऑफ इंडिया के वर्ष 1912-13 के मानचित्र में मुगलवाली के इसी स्थान पर सरस्वती नदी अंकित है।
विज्ञापन
सरस्वती नदी
- फोटो : फाइल फोटो
पानी की जांच से यहां सरस्वती नदी होने के प्रमाण मिल गए हैं। सर्वे ऑफ इंडिया के टोपोशीट के आधार पर यहां जांच की गई। नदी में मिले पत्थरों की जांच से भी प्रमाणित हो गया है कि ये शिवालिक-निम्न हिमालयी क्षेत्र के हैं। इसके अलावा और भी जांच की जा रही है।
- डॉ. एके गुप्ता, निदेशक, वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान
- डॉ. एके गुप्ता, निदेशक, वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान