सपना चौधरी बिग बॉस 11 से बाहर हो चुकी हैं। वहीं शो के दौरान पता चला कि वे मर्दों से नफरत करती हैं, पढ़ें सपना की निजी जिंदगी के 10 ऐसे राज, जिन्हें जानता नहीं कोई।
सपना चौधरी का असली नाम सुष्मिता सेन था। 1995 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनी थीं, तो उनकी बुआ ने सपना का यह नाम रख दिया। लेकिन उनके मां-बाप ने स्कूल में उनका नाम सपना चौधरी लिखवा दिया, तब से वे इसी नाम के साथ जीने लगीं।
सपना चौधरी पुलिस अफसर बनना चाहती थीं, लेकिन घर को संभालने की जिम्मेवारी में उन्होंने अपने इस सपने का गला घोंट दिया। सपना के घर में उनका एक छोटा भाई, बड़ी बहन और मम्मी हैं। बहन शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।
बिग बॉस शो के दौरान सपना ने अपने बारे में बताते हुए कई खुलासे किए। सपना ने बताया कि उसकी बहन की दो शादियां हुईं, लेकिन दोनों फेल। इसलिए उनका लड़कों पर से विश्वास उठ गया। इसीलिए उन्होंने अभी तक शादी नहीं की।
सपना ने ये भी बताया कि उनको एक लड़का पसंद है। सपना ने कहा कि जिन लड़कों ने मुझे पसंद किया वो मुझे कभी पसंद नहीं आए और मैं जिसे पसंद करती हूं वो किसी काम का नहीं है। उससे कुछ कहना ही बेकार है।