जुलाना के गांव ब्राह्मणवास गांव निवासी हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा के बेटे के जन्म के उपलक्ष्य में वरदे देवी शिक्षण संस्थान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, ओलंपिक खिलाड़ी योगेश्वरदत्त व क्रिकेट खिलाड़ी डीएसपी जोगेंद्र शर्मा के अलावा काफी संख्या में हरियाणवी कलाकारों का जमावड़ा लगा रहा। कलाकारों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियों को पसीना बहाना पड़ा।
सपना चौधरी ने खुद को बताया आफत, झलक देख भीड़ हो गई बेकाबू, पुलिसवालों के छूटे पसीने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपना चौधरी ने कहा कि वो जमीन से उठकर इस मुकाम तक पहुंची है। वो एक दूसरे की कद्र करना जानती हैं। सभी लोगों को परिवार के सदस्य की तरह मानती हैं। सपना चौधरी ने जब मासूम शर्मा के साथ गाना शुरू किया तो साउंड सिस्टम में विवधान पैदा हो गया सपना चौधरी ने कहा कि वो खुद एक आफत हैं।
वरदे देवी स्कूल में हरियाणवी कलाकारों में सपना चौधरी, केडी, अजय हुड्डा,अन्नु कादयान, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, देवा, गगन, सीनम, आरजू, धर्मे का कुनबा के डायरेक्टर मुकेश दहिया, मनीष मस्त, रामेहर मेहला, अनामिका, जैली सहित बड़ी संख्या में कलाकार मौजूद रहे।
ब्राह्मणवास गांव में हरियाणवी कलाकारों की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी। सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए आई लागों की भीड़ को काबू करने के लिए जुलाना थाना प्रभारी ने ब्राह्मवास गांव में 50 महिला पुलिसकर्मी और 100 पुरूष पुलिसकर्मी तैनात किए थे। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियों को अच्छी खासी मशक्त करनी पड़ी।
देवकुमार देवा और केडी के बीच हुई कहासुनी
जब मंच पर केडी थोडे दिन तो गुजारो हरियाणा में गा रहे थे तो दर्शक पूरा लुत्फ उठा रहे थे। बीच में देवा ने कहा कि माइक से बोला कि सपना चौधरी आ गई है तो केडी ने कहा कि सब लोग उन्हे भी पसंद करते हैं मेरे मौसम को खराब मत करो।
इस पर भड़क कर केडी मंच से नीचे चले गए। दर्शकों ने हुटिंग शुरू कर दी। हुटिंग को देखकर देव कुमार देवा ने कहा कि केडी उनके भाई की तरह हैं। काफी कहने के बाद केडी मंच पर आए तो मंच पर आने के बाद फिर से नोंकझोंक शुरू हो गई। बीच बचाव करने के लिए डीएसपी जोगेंद्र शर्मा को आना पड़ा।
दर्शकों की पसंद के गाने पर नाची सपना चौधरी
ब्राह्मणवास गांव में पहुंची सपना चौधरी ने दर्शकों से उनकी पसंद पूछी तो दर्शकों ने हुटिंग करते हुए सॉलिड बॉडी की फरमाइश की। लेकिन सपना चौधरी ने कहा कि उनकी अब सॉलिड बॉडी नहीं रही कोई दूसरा गाना बताओ तो दर्शकों ने आख्यां का काजल की हुटिंग की तो सपना चौधरी ने उसी गाने पर डांस किया।
सपना चौधरी नए लुक में नजर आई पहली बार सपना चौधरी सफेद गाउन में दर्शकों के सामने आई तो लोग एक झलक पाने के लिए टैंट पर चढ़ गए। लोगों को पाइप से उतारने के लिए पुलिसकर्मियों को पसीना बहाना पड़ा।