बिग बॉस 11 के घर से आउट होकर अपने घर लौटी सपना चौधरी भावुक हो गईं, वहीं उनकी मां ने बेटी को देखकर बड़ी बात कह डाली, पढ़िए।
सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने कहा कि बेटी घर लौट आई, मैं बहुत खुश हूं। बेटी के लंबे समय तक परिवार से दूर जाने की वजह से परेशान तो रही, मगर अपनी बेटी की योग्यता पर उन्हें पूरा भरोसा था।
सपना के लौटने पर उन्होंने कहा कि मेरी बेटी मार खाने वालों में नहीं है। एक कलाकार होने के कारण वह बहुत भावुक है, लेकिन हरियाणा और यूपी के लोगों ने उनकी बेटी को बहुत मजबूत भी बनाया है।
बता दें कि बिग बॉस के घर में लगातार सात सप्ताह तक धमाल मचाने के बाद सपना चौधरी रविवार रात को नजफगढ़ स्थित अपने घर लौट आई और इस दौरान सपना काफी भावुक दिखीं।
बिग बॉस के घर से लौटते ही सोमवार सुबह सपना चौधरी के घर के बाहर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लग गया। सपना ने सबसे पहले अपनी मां और भाई से घंटों बातचीत की। मां के हाथ का बना भोजन खाया।