फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदा जले 4 मासूमः 22 साल पुरानी थी वैन, दो दिन पहले कबाड़ी से गई थी खरीदी

Sun, 16 Feb 2020 06:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Feb 2020 06:34 AM IST
विज्ञापन
sangrur school van got fire burn four children alive
संगरूर में स्कूल वैन में लगी आग, चार बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

कस्बा लौंगोवाल में शनिवार को 22 साल पुरानी एक निजी स्कूल की वैन में उस समय बर्निंग वैन बन गई, जब वह बच्चों को छुट्टी के बाद घर छोड़ने जा रही थी। वैन में लगी आग में फंसकर चार बच्चे जिंदा जल गए। इनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। वैन में कुल 12 बच्चे सवार थे। सभी बच्चों की आयु चार से पांच साल के बीच है। इनमें से आठ बच्चों को सही सलामत बचा लिया गया। हादसे में जिंदा जले बच्चों की मौत से गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि यह वैन दो दिन पहले ही कबाड़ी से खरीदी गई थी और इसका रजिस्ट्रेशन तक नहीं है।


 

sangrur school van got fire burn four children alive
घटनास्थल पर पड़ी किताब-कॉपियां - फोटो : अमर उजाला

लौंगोवाल कस्बे के सिद्धू रोड पर स्थित सिमरन पब्लिक स्कूल में पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तेज लपटों ने वैन को चपेट में ले लिया और ड्राइवर को इसकी भनक तक नहीं लगी। क्योंकि आग की लपटें वैन के किसी निचले हिस्से से शुरू हुई। जब तक ड्राइवर वैन को रोकता तब तक आग की लपटों ने गाड़ी को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। वहीं वैन में लगी आग देख सड़क के साथ लगते खेतों में काम रहे मजदूर और ग्रामीण वैन की तरफ दौड़े। लोगों ने पहुंचकर स्कूल वैन के ड्राइवर और बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। लोगों ने मिट्टी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की। लोगों की कोशिश से वैन में फंसे आठ बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन चार बच्चे उनके सामने वैन में ही जिंदा जल गए। अन्य आठ बच्चों को सही सलामत बचा लिया गया है।

sangrur school van got fire burn four children alive
जलकर खाक हुई वैन - फोटो : अमर उजाला

एसएचओ बलवंत सिंह ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान अराध्या पुत्री सतपाल, कमलप्रीत सिंह पुत्र जगसीर सिंह, नवजोत कौर पुत्री जसवीर सिंह और सिमरनजोत कौर पुत्री कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक बच्चों के परिजनों की तो जैसे दुनिया ही उजड़ गई। उनका रो रोकर बुरा हाल है। एसएसपी डा. संदीप गर्ग ने कहा कि स्कूल प्रबंधकों, प्रिंसिपल और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जो भी आरोपी होंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sangrur school van got fire burn four children alive
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : Amar Ujala

अभी तक जांच में यह बात सामने आई है कि स्कूल वैन को दो दिन पहले किसी कबाड़ी से खरीदा गया था। यह स्कूल वैन लगभग 22 साल पुरानी होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में वैन चालक, स्कूल प्रिंसिपल और प्रबंधकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच चल रही है। सीएम ने भी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
-घनश्याम थोरी, डीसी संगरूर।

विज्ञापन
sangrur school van got fire burn four children alive
लोगों से बातचीत करते सांसद भगवंत मान - फोटो : Amar Ujala

कैप्टन ने चार बच्चों की मौत पर गहरा दुख जताया
संगरूर के लौंगोवाल में एक स्कूल वैन में लगी आग से चार बच्चों के जलकर मरने की घटना पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में शनिवार को मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि संगरूर से आई खबर के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ, जहां हमने 4 बच्चों को खो दिया। क्योंकि उनकी स्कूल वैन में आग लग गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। डीसी और एसएसपी संगरूर मौके पर हैं। मैंने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed