फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैलरी निकालने में दिक्कत हो रही हो तो डॉयल करें ये नंबर, तुरंत मिलेगी सहायता

Thu, 01 Dec 2016 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Dec 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
Salaries difficulty can remove by these numbers to dial, will immediately help
सैलरी की दिक्कत - फोटो : अमर उजाला

सैलरी निकालने में या पुराने नोट जमा कराने में बैंकों से कोई शिकायत है तो प्रशासन के इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें, तुरंत सहायता मिलेगी।

Salaries difficulty can remove by these numbers to dial, will immediately help
सैलरी की दिक्कत - फोटो : अमर उजाला

नोट बदलने और जमा करवाने के चक्कर में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए यूटी प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 1860-180-2067 नंबर पर कॉल कर आम लोग बैंक और नोट संबंधी कोई भी जानकारी ले सकते हैं। यह नंबर सोमवार से शनिवार सुबह 8 से शाम 8 बजे तक काम करेगा। 

Salaries difficulty can remove by these numbers to dial, will immediately help
सैलरी की दिक्कत - फोटो : PTI

प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि  संबंधित बैंक में खाता नहीं होने के कारण बैंक  कर्मी नोट बदलने से इनकार कर देते हैं। इस पर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आरबीआई गाइडलाइंस के मुताबिक कोई भी व्यक्ति किसी भी ब्रांच में नोट बदलवा सकता है। फिर चाहे उस व्यक्ति का संबंधित बैंक में खाता हो या न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salaries difficulty can remove by these numbers to dial, will immediately help
सैलरी की दिक्कत

हालांकि उसे नोट बदलने के फार्म के साथ अपना वैध प्रमाण पत्र भी लगाना होगा और मूल कॉपी भी दिखानी होगी। किसी भी बैंक के मना करने पर व्यक्ति तुरंत इस नंबर पर अपनी शिकायत कर सकता है। शिकायत के बाद व्यक्ति को मौके पर ही सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन
Salaries difficulty can remove by these numbers to dial, will immediately help
सैलरी की दिक्कत - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन ने नोट बदलने संबंधी हेल्पलाइन नंबर तो जारी कर दिया, लेकिन इस नंबर पर जब शाम 7 बजे कॉल की गई तो जवाब मिला कि इस नंबर पर सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कॉल की जा सकती है, जबकि प्रशासन ने सुबह 8 से शाम 8 बजे तक का समय निर्धारित किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed