फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: मैच जीतने के बाद पत्नी से ऐसे मिले रोहित शर्मा, आज ही के दिन हुई थी शादी

Thu, 14 Dec 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Thu, 14 Dec 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Rohit sharma double century on marriage anniversary
Rohit Sharma
रोहित शर्मा ने धर्मशाला वाला अपना बदला श्रीलंकाई टीम से आख़िरकार ले ही लिया। इसके साथ ही रोहित और उनकी पत्नी रीतिका के लिए आज का दिन बेहद ख़ास और ताउम्र याद रहने वाला बन चुका है।
Rohit sharma double century on marriage anniversary
Rohit Sharma
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के तूफान में श्रीलंकाई टीम पूरी तरह से साफ हो गई। मोहाली में खेले जा रहे दूसरे वनडे में रोहित ने नाबाद 208 रनों की पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी में कुल 13 चौके और 12 छक्के जड़े। रोहित की ही पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 382 रन बनाए। इस लाजवाब पारी को देखने के लिए उनकी पत्नी रितिका भी मैदान में मौजूद थीं और रोहित ने दोहरा शतक जड़कर अपनी टीम व हमसफर को इस खास दिन पर खास तोहफा दे डाला। 
Rohit sharma double century on marriage anniversary
Rohit Sharma
दरअसल, रोहित और रीतिका ने आज के दिन ही शादी की थी। आज अपने शादी की सालगिरह पर रोहित ने अपनी पत्नी रीतिका को अपने दोहरे शतक का तोहफ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit sharma double century on marriage anniversary
Rohit Sharma
दोहरा शतक जड़ने के बाद रोहित ने अपनी अंगूठी वाली अंगुली यानी  'इंडेक्स फिंगर' को किस करके रितिका की तरफ इशारा किया जो साफ संदेश था कि उन्होंने शादी की दूसरी सालगिरह को खास बना दिया है।
विज्ञापन
Rohit sharma double century on marriage anniversary
Rohit Sharma
स्टैंड्स में बैठी रितिका भी इस दौरान अपने आंसू नहीं रोक पाईं। इधर लोग रितिका को बधाई देने में जुटे थे लेकिन रितिका की आंखें रोहित से हट नहीं रही थीं। रोहित और रितिका ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे। बताया जाता है कि रितिका ही रोहित की स्पोर्ट्स मैनेजर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed