शादी के बाद पहली बार अखाड़े में उतरी और अपने कैरियर के स्वर्णिम इतिहास में एक और उपलब्धि दर्ज कर ली। उनकी इस सफलता के पीछे ये शख्स है।
दरअसल, रियो ओलंपिक में ऐतिहासिक पदक जीतने वालीं भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में पहुंचने से साक्षी का कम से कम रजत पदक तो पक्का हो गया है। वैसे साक्षी से देशवासियों को स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी।
साक्षी का फाइनल में मुकाबला ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता जापानी पहलवान रिसाको कवाई से होगा। उन्होंने सेमीफाइनल में कजाकस्तान की आयालिम कासिमोवा को मात दी। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने उजबेक पहलवान नाबिरा एसेनबेवा को 6-2 से हराया था।
बता दें कि साक्षी मलिक ने शादी के बाद अपना वजन और वर्ग दोनों बढ़ाए। वे एशियन चैम्पियनशिप में 60 किलो वर्ग में भारत की ओर से लड़ रही हैं और इस वर्ग में पहली बार खेलते हुए ही उन्होंने सफलता हासिल कर ली।
5 of 6
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक
इससे पहले साक्षी मलिक विश्व रैंकिंग ने अपने भारवर्ग 58 किग्रा में शीर्ष पांच में जगह बनाई है। ये भी शादी के बाद उनकी बहुत बड़ी उपलब्धि है। साक्षी के भारवर्ग में जापान की काओारी इचो दुनिया में नंबर एक पर हैं।