फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, एक दुपट्टे ने कैसे बचाईं बाढ़ में फंसी 40 जानें

Tue, 09 Sep 2014 09:30 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन

देखिए, एक दुपट्टे ने कैसे बचाईं बाढ़ में फंसी 40 जानें

rescue operation of kashmir flood victims by air force

श्रीनगर की बाढ़ में फंसे 67 लोगों को एयरफोर्स के विमान एल-76 द्वारा सोमवार को सुरक्षित चंडीगढ़ पहुंचाया गया। बाढ़ से बचकर निकले श्रीनगर के जवाहर नगर निवासी सेंट्रल बैंक के असिस्टेंट मैनेजर पूरन वर्मा अपनी सुरक्षित वापसी को मौत के मुंह से लौटने के समान बताते हैं। (सभी फोटो अजय वर्मा)

देखिए, एक दुपट्टे ने कैसे बचाईं बाढ़ में फंसी 40 जानें

rescue operation of kashmir flood victims by air force

पूरन वर्मा ने बताया कि वे जिस तीन मंजिला मकान में रह रहे थे, उसके दो फ्लोर पानी में डूब चुके थे। जान बचाने के लिए आसपास के करीब 60 लोग उस समय छत पर मौजूद थे। पानी तीसरी मंजिल की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा था। उन्होंने बताया कि तीसरी मंजिल पर केवल एक टीन का शेड था।

देखिए, एक दुपट्टे ने कैसे बचाईं बाढ़ में फंसी 40 जानें

rescue operation of kashmir flood victims by air force

सभी लोग छत पर चढ़ गए थे ताकि रेस्क्यू आपरेशन के हेलीकाप्टर उन्हें देख सकें। काफी देर बाद एयरफोर्स का एक हेलीकाप्टर उन्हें दिखाई। शेड पर चढ़े लोग एक लाल रंग का दुपट्टा लहराने लगे जिसे देखकर हेलिकाप्टर चालक मकान के ऊपर रुक गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, एक दुपट्टे ने कैसे बचाईं बाढ़ में फंसी 40 जानें

rescue operation of kashmir flood victims by air force

हेलीकाप्टर से जवानों ने छत पर रस्सी फेंकी और लोगों को ऊपर चढ़ने का इशारा किया। रस्सी के सहारे करीब 40 लोग सुरक्षित हेलीकाप्टर में पहुंचे। पूरन वर्मा ने बताया कि कुछ लोग रह गए थे, लेकिन हेलीकाप्टर में जगह नहीं थी। अंधेरा भी होता जा रहा था। पूरन के मुताबिक, वे छह महीने पहले श्रीनगर आए थे।

विज्ञापन

देखिए, एक दुपट्टे ने कैसे बचाईं बाढ़ में फंसी 40 जानें

rescue operation of kashmir flood victims by air force

बाढ़ से प्रभावित यूपी के जौनपुर निवासी देवेंद्र गिरी श्रीनगर के नूरबाग स्थित वागनपुरा स्थित जियो मिलर में असिस्टेंट सिविल इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ यूपी के झांसी जिले के नीरज पंडित, बच्चे और उनकी पत्नी भी साथ थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed