{"_id":"5a59b0e14f1c1bec408b49c2","slug":"remedies-for-stomach-pain-and-acidity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये नुस्खा अपनाएं और कब्ज गैस से छुटकारा पाएं, जवानी को भी कायम रखता है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये नुस्खा अपनाएं और कब्ज गैस से छुटकारा पाएं, जवानी को भी कायम रखता है
Mon, 15 Jan 2018 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
acidity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप कब्ज और गैस की समस्या से परेशान हैं तो यह नुस्खा अपनाएं। पेट की बीमारियां ठीक होंगी और जवानी भी कायम रहेगी। जानिए कैसे होगा फायदा।
2 of 5
acidity
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के प्रसिद्ध निजी अस्पताल के सीनियर कंसलटेंट डॉ. परमेश्वर अरोड़ा शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक में बजरंग भवन के सहकारी बैंक के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि अगर आप एक बार में दो सौ एमएल से ज्यादा पानी पीते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। अगर ऐसा करते हैं तो पेट की गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ सकता है।
3 of 5
acidity
डॉ. अरोड़ा ने कहा कि कब्ज और गैस जैसी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए एक बार में केवल दो सौ एमएल पानी पीयें। आयुर्वेद शास्त्रों और शोध के आधार पर यह सामने आया कि पेट की बीमारियों को ठीक करने के लिए व्यक्ति को कम से कम मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही गाय का दूध पीना चाहिए। गाय का दूध पीने से पेट में गैस बनने की समस्या खत्म होती है और इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एसिडिटी
- फोटो : getty
गाय का दूध पीने से असमय खो चुका यौवन भी लौट आता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौराणिक वेदों एवं आयुर्वेद के तहत सम्यक जल सेवन विधि के अनुसार ही पानी ग्रहण करना चाहिए, क्योंकि पेट के सभी रोग अग्नि की मंदता के कारण ही उत्पन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व स्वास्थ्य लाभ के लिए अधिक से अधिक जल पीने की सलाह दे रहा है, जो गलत है।
विज्ञापन
5 of 5
stomach diseases
व्यक्ति को दिन में डेढ़ से दो लीटर जलीय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। साथ ही, सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी पीना चाहिए। दोपहर और रात के समय भोजन करने के बाद एक गिलास गर्म पानी पीएं, लेकिन यह पानी भी थोड़ा-थोड़ा करके पीएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।