रिलायंस जियो यूज करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी। अब लोग 25 दिसंबर तक कंपनी के इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं, रिचार्ज कराएं।
रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए 399 का खास कैशबैक ऑफर पेश किया था। इस ऑफर की आखिरी तारीख 25 नवंबर थी। अब कंपनी ने इसकी तारीख को बढ़ाकर 25 दिसंबर 2017 कर दिया है। यानि अब 25 दिसंबर तक रिचार्ज कराने वालों को जियो के कैशबैक ऑफर का फायदा मिलेगा।
अगर आप माई जियो या जियो डॉट कॉम से 399 रुपये कर रिचार्च कराते हैं तो कुल 400 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ये आपको पचास-पचास रुपये करके 8 बार में मिलेगा। आप इन वाउचर का इस्तेमाल अगले रीचार्ज के दौरान पैक की कीमत 50 रुपये कम करने के लिए कर पाएंगे।
जियो रिटेलर राजीव लांबा और कपिल ने बताया कि यह ऑफर केवल ऑनलाइन रिचार्ज पर ही उपलब्ध होगा। ऑफर का फायदा प्राइम मेंबर को ही दिया जाएगा। ऑफर के तहत 399 या उससे ज्यादा के किसी भी रिचार्ज पर सबसे ज्यादा कैशबैक यानी 2,599 रुपये तक पेशकश की है।
ढाई हजार रुपए के कैश बैक में आपको रकम एकसाथ न मिलकर कई हिस्सों में मिलेगी। जियो एप में आपको चार सौ रुपए मिलेंगे। तीन सौ रुपए आपको मोबाइल वॉलेट में और बचे हुए पैसे का आपको शॉपिंग वाउचर मिलेगा।