फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेड साड़ी रन: चंडीगढ़ की सड़कों पर लाल साड़ी पहन सैकड़ों महिलाओं ने लगाई दौड़, देखने वाले देखते रह गए, Photos

Sun, 09 Mar 2025 12:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Mar 2025 12:43 PM IST
सार

चंडीगढ़ में रविवार को रेड साड़ी रन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ट्राईसिटी की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। 

विज्ञापन
Red Sari Run in Chandigarh to mark International Women Day
लाल साड़ी पहने दौड़ लगाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में रविवार सुबह सैकड़ों महिलाएं लाल साड़ी पहन कर सड़कों पर उतरी। इन महिलाओं को जिन्होंने भी देखा वह देखता रह गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेड साड़ी रन का 8वां संस्करण चंडीगढ़ क्लब में आयोजित किया गया। 

Trending Videos
Red Sari Run in Chandigarh to mark International Women Day
लाल साड़ी में महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
द रन क्लब द्वारा आयोजित और फोर्टिस के सहयोग से समर्थित यह अनूठी फिटनेस पहल परंपरा और स्वास्थ्य के संगम को दर्शाती है। इसमें ट्राईसिटी की 300 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। रेड साड़ी रन का शुभारंभ चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने किया। 
Red Sari Run in Chandigarh to mark International Women Day
दौड़ में शामिल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
खास बात यह रही कि इस दौड़ में हर आयु वर्ग की महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं में कई उम्रदराज महिला प्रतिभागी भी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Red Sari Run in Chandigarh to mark International Women Day
दौड़ लगाती महिला प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
यह रन दो श्रेणियों में हुई। 3 किमी. साड़ी वॉक और 5 किमी साड़ी रन प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागी लाल साड़ी पहनकर दौड़ने की चुनौती स्वीकारती नजर आईं। इससे यह आयोजन फिटनेस और नारी गौरव का एक अनूठा उत्सव बन गया।
विज्ञापन
Red Sari Run in Chandigarh to mark International Women Day
विक्ट्री साइन दिखाती महिला प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
दौड़ के बाद सम्मान समारोह हुआ। सभी ने पौष्टिक नाश्ता लिया और इंटरैक्टिव स्टॉल्स का आयोजन हुआ। इससे एक सकारात्मक और उत्साहजनक माहौल बन गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed