फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेल्यूटः शादी के डेढ़ महीने बाद हुए थे शहीद, पत्नी ने शव पर उतारी थी चूड़ियां

Tue, 03 Jan 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Tue, 03 Jan 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
recall of pathankot airbase terror attack, bravary story of martyr gursewak singh
गुरसेवक सिंह
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले को आज एक साल हो गया। इस मौके पर आपको सुनाते हैं एक ऐसे वीर सपूत की बहादुरी कहानी, जिसे सुनकर गर्व होगा।
recall of pathankot airbase terror attack, bravary story of martyr gursewak singh
शहीद गुरसेवक सिंह के लिए वीरता पुरस्कार की घोषणा - फोटो : फाइल फोटो
बात 2-3 जनवरी 2016 की रात की है, जब पठानकोट एयरबेस पर आतंकियों ने कब्जा कर लिया था। करीब 80 घंटे चले मुकाबले और सर्च ऑपरेशन में अंबाला के गुरसेवक सिंह समेत 7 जवान शहीद हो गए थे। उनसे डेढ़ माह पहले ही ब्याहकर आई जसप्रीत के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि आतंकी हमले में कमांडो पति शहीद हो गया। नियति ने ऐसा खेल खेला कि पति के शव पर चूड़े को उतारना पड़ रहा था।
recall of pathankot airbase terror attack, bravary story of martyr gursewak singh
शहीद कमांडो गुरसेवक सिंह के घर बेटी ने जन्म लिया - फोटो : अमर उजाला
पठानकोट एयरबेस में हुए आतंकी हमले में पहली बार गरूड़ फोर्स का कोई कमांडो शहीद हुआ था। 5 गोलियां लगने के बावजूद डटा रहा और करीब एक घंटे तक दुश्मनों पर भिड़ता रहा। अमूमन सेना के पैरा कमांडो, नेवी के मरीन कमांडो व एनएसजी के कमांडो ही आतंकियों से भिड़ते हैं, लेकिन बरसों बाद ऐसा हुआ है कि आतंकियों ने एयरबेस को निशाना बनाया है, इसलिए उनसे लड़ने के गरूड़ कमाडों स्पेशल ऑपरेशन पर तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
recall of pathankot airbase terror attack, bravary story of martyr gursewak singh
शहीद कमांडो गुरसेवक सिंह के घर बेटी ने जन्म लिया - फोटो : अमर उजाला
1 जनवरी को अंबाला जिले के गरनाला गांव के रहने वाले गरुड़ कमांडो गुरसेवक सिंह को हरियाणा के आदमपुर से पठानकोट भेज दिया गया। रात में डेढ़ महीना पहले ब्याही पत्नी जसप्रीत कौर से बात कर रहे गुरसेवक सिंह ने यह कहकर फोन काट दिया, बाद में फोन करूंगा और अगर फोन नहीं आया तो सो जाना। इसके बाद फोन नहीं आया, क्योंकि उसी रात को ही गुरसेवक सिंह देशसेवा के लिए न्यौछावर हो चुका थे।
विज्ञापन
recall of pathankot airbase terror attack, bravary story of martyr gursewak singh
शहीद गुरसेवक सिंह के लिए वीरता पुरस्कार की घोषणा - फोटो : फाइल फोटो
पता भी तब चला, जसप्रीत कौर ने अपना फेसबुक अकाउंट खोला और गुरसेवक के एक दोस्त की पोस्ट मिली। हाल ही में 15 अगस्त को वीर शहीद को शौर्य चक्र से नवाजा गया, वहीं इससे ठीक दो दिन पहले यानि 13 अगस्त को गुरसेवक सिंह की पत्नी जसप्रीत कौर ने एक बेटी को जन्म दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed