{"_id":"5b8e40e342c792465c2cb60f","slug":"rbi-sending-different-sms-to-save-people-from-online-fraud-be-alert","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंक से ये 7 तरह के एसएमएस आएं तो डिलीट करने की भूल न करें, वरना झेलेंगे बड़ा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से ये 7 तरह के एसएमएस आएं तो डिलीट करने की भूल न करें, वरना झेलेंगे बड़ा नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Sep 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
mobile sms
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक खाता धारक ध्यान दें, अगर आपके मोबाइल पर बैंक से कोई भी एसएमएस आए तो भूलकर भी डिलीट न करें और जरूर पढ़ लें, वरना टेंशन उठानी पड़ सकती है।
एसएमएस
दरअसल देश में आजकल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के समय धोखाधड़ी के काफी मामले सामने आ रहे हैं। लोगों को आरबीआई के नाम से मेल और कॉल भी आ रही हैं, जिसे लेकर लोग काफी परेशान हैं और साइबर सेल वाले भी। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बड़ा कदम उठाया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लगातार आम लोगों को जालसाजों से बचाने के लिए 'जागरूकता कार्यक्रम' चला रहा है। इसके तहत वह लोगों को एसएमएस भेजकर फ्रॉड की जानकारी देता है।
एसएमएस
आरबीआई चंडीगढ़ के एक अधिकारी बताते हैं कि बैंक ने लोगों को एक एसएमएस भेजना शुरू किया है। इस एसएमएस में वित्तीय लेन देन और आरबीआई से जुड़ी जानकारी है, जिस पर ध्यान न देना भारी पड़ सकता है। यह एसएमएस रिजर्व बैंक के प्रोजेक्ट 'आरबीआई बोल रहा है' के तहत भेजा जा रहा है। इसके तहत रिजर्व बैंक ये सुनिश्चित कर रहा है कि आम आदमी के साथ उसके नाम पर धोखाधड़ी न हो। आप किसी तरह के ठगी का शिकार न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
mobile sms
एसएमएस के साथ एक हेल्पलाइन नंबर 8691960000 भी जारी किया गया है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर लोग फर्जी कॉल या ईमेल की सच्चाई जान सकते हैं। इस कॉल से आपको निवेश के सुरक्षित विकल्पों की जानकारी के साथ चिट फंड के जोखिम को लेकर सावधान किया जाएगा। और आरबीआई की तरफ से यह पहला और आखिरी एसएमएस नहीं है। अब तक 7 एसएमएस भेजे जा चुके हैं, इसलिए जब भी आरबीआई का एसएमएस आए तो उसे ध्यान से पढ़ें।
विज्ञापन
SMS
बदले में बड़ी रकम पाने के लिए फीस या चार्ज का भुगतान नहीं करें. आरबीआई गवर्नर/आरबीआई/सरकार कभी ऐसे ईमेल/एसएमएस/कॉल नहीं भेजते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8691960000 पर मिस्ड कॉल दें। अगर आपको आरबीआई/सरकारी संस्था की ओर से लॉटरी लगने या सस्ते फंड का ऑफर मिलता है तो https:// sachet.rbi.org.in/Complaints/Add पर शिकायत करें।