{"_id":"57a5cc7e4f1c1bdd332b983a","slug":"ramayan-serial-producer-director-dheeraj-kumar-exposed-secrets-of-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुरानी 'रामायण' के निर्माता-निर्देशक ने खोले फिल्म इंडस्ट्री के कड़वे सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी 'रामायण' के निर्माता-निर्देशक ने खोले फिल्म इंडस्ट्री के कड़वे सच
Sat, 06 Aug 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Aug 2016 05:52 PM IST
एक प्रोग्राम की प्रमोशन के सिलसिले में चंडीगढ़ आए एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर धीरज कुमार ने बताया कि अगर आपमें टैलेंट है तो आपको आगे आने से कोई नहीं रोक सकता। अब तो गॉड फादर भी टैलेंट के आधार पर बनते हैं, इसलिए आप में टैलेंट होगा तो आपको कोई भी पीछे नहीं कर सकता।
रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति जैसी फिल्मों से नाम कमाने वाले धीरज कुमार 1970 से 1984 तक पंजाबी की 21 फिल्मों में काम कर चुके हैं। पीटीसी की और से उन्हें लाइफ चाइम एचीवमेंट अवार्ड भी मिल चुका है, जोकि अनुपम खेर ने दिया था। मनोज कुमार को वे अपना गुरु मानते हैं।
धीरज कुमार कहते हैं कि संबंधों की बुनियाद के ऊपर आप स्टार नहीं बन सकते। न ही यह सोचकर कि मैं बड़े स्टार का बेटा हूं तो स्टार बन जाऊंगा। आज के युवा आर्टिस्ट कम समय में जल्दी फेमस होना चाहते हैं। ऐसे बहुत से यंग आर्टिस्ट हुए भी हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और हुनर के दम पर नाम कमाया है।
धीरज कुमार मानते हैं कि टीवी सीरियल इंडस्ट्री भी एक फैशन की तरह है। जैसे कभी टाइट जीन्स का फैशन आ जाता है तो कभी वेल बॉटम का। फैशन के साथ हम सब बदलते हैं। उसी तरह एक प्रोड्यूसर को भी लोगों की रूचि मुताबिक बदलना पड़ता है। पहले धार्मिक कार्यक्रम चलते थे, अब सामाजिक चलते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।