{"_id":"59d4709f4f1c1ba9538b58bf","slug":"ram-rahim-sentenced-honeypreet-insan-arrested-was-hide-in-bathinda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो नेपाल में नहीं, 38 दिन तक यहां छिपी रही राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो नेपाल में नहीं, 38 दिन तक यहां छिपी रही राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 05 Oct 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
Honeypreet Insan Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनीप्रीत पुलिस के हत्थे चढ़ी तो यह सच भी सामने आ गया कि आखिर वह 38 दिन तक कहां छिपी रही। नेपाल में तो नहीं थी, तो जानिए कहां पर छिपी बैठी थी...
हनीप्रीत इन्सां
हनीप्रीत मंगलवार को कसौली से जीरकपुर पहुंचते ही पुलिस के हत्थे चढ़ गई। हनीप्रीत को जिस इनोवा गाड़ी में पकड़ी गई, वह गुरमीत राम रहीम के बठिंडा वाले रिश्तेदार की है। वह रिश्तेदार वही महिला है जो हनीप्रीत के साथ पकड़ी गई। इसका नाम सुखप्रीत है और उसका परिवार डेरे का अनुयायी है, डेरे में ही रहता है। बठिंडा में सुखप्रीत की जमीन और एक घर है। हनीप्रीत 2 सितंबर के बाद से उसी के घर पर रह रही थी।
हनीप्रीत
- फोटो : self
पुलिस पूछताछ में हनीप्रीत ने दावा किया वह कभी नेपाल गई ही नहीं। सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत और सुखप्रीत पांच दिन से एक साथ थे। इस खुलासे के आधार पर पुलिस ने सुखप्रीत के खिलाफ आईपीसी की धारा 216 (गिरफ्त से बाहर आरोपी को पनाह देने) के तहत केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, अब राम रहीम के रिश्तेदार को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। क्योंकि उसने एक आरोपी की मदद करते हुए न अपनी गाड़ी दी। आर्थिक सहायता में भी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनीप्रीत
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत दो दिन से पंचकूला के आसपास के एरिया में थी। जीरकपुर एरिया में आने से पहले वह कसौली भी गई। कसौली जाने केलिए हनीप्रीत ने चंडीमंदिर टोल प्लॉजा को भी क्रॉस किया था, लेकिन पुलिस के पास गाड़ी का नंबर नहीं होने के कारण वह आसानी से निकल गई। अभी तक की जांच में पता चला है कि गाड़ियां लगातार बदली जा रही थी और यह इनोवा पिछले कुछ दिनों से इस्तेमाल में लाई जा रही थी।
विज्ञापन
हनीप्रीत
मंगलवार सुबह एक न्यूज चैनल पर हनीप्रीत के इंटरव्यू ने हड़कंप मचा दिया था। उसके बाद शुरू हुई हनीप्रीत के सरेंडर करने की बात। इस जानकारी ने पुलिस विभाग में सनसनी तो फैला ही दी थी, फिर शुरू हुई उसे दबोचने की तैयारी। पुलिस ने हनीप्रीत की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट घोषित कर जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी गई।