फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जो 38 दिन हाथ नहीं आई, वो हनीप्रीत 15 मिनट में कैसे पकड़ी गई, सच आया सामने

Thu, 05 Oct 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 05 Oct 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
how honeypreet insan arrest in 15 minutes, truth revealed
honeypreet
जो हनीप्रीत 38 दिन तक पुलिस को चकमा देती रही, भगाती रही। उसे अचानक पकड़ लिया गया, वो भी सिर्फ 15 मिनट में। आखिर कैसे हुआ ये सब, जानिए सच?
how honeypreet insan arrest in 15 minutes, truth revealed
हनीप्रीत इन्सां
मंगलवार को हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद खुलासों का सिलसिला शुरू हो गया है। हनीप्रीत ने तीन बार लोकेशन बदली। हनीप्रीत बीते तीन दिन से चंडीगढ़ की पेरीफेरी में पंचकूला, मोहाली, बलटाना और यहां तक कि चंडीगढ़ में मौजूद थी। बठिंडा में कई दिन रुकने के बाद उसने यहां का रुख किया था। बीते सोमवार वह कसौली जाने की तैयारी में थी, लेकिन बीच रास्ते में से ही गुप्त संदेश मिलने पर वापस लौटी और किसी गुरुद्वारे में रुकी।
how honeypreet insan arrest in 15 minutes, truth revealed
हनीप्रीत - फोटो : self
हरियाणा पुलिस के एक डीजीपी व पंजाब के एडीजीपी हनीप्रीत की लोकेशन लगातार ट्रेस कर रहे थे और दोनों ने आपस में संपर्क बनाया हुआ था। गुरुद्वारे से निकलने के बाद हनीप्रीत ने मंगलवार को पहली लोकेशन शूटर अभिनव बिंद्रा के फॉर्म हाउस के पास बदली। यहां सीसीटीवी कैमरों में हनीप्रीत कैद हो गई। पुलिस को पहले से इनपुट था, इसलिए उसने सीसीटीवी कैमरे सर्विलांस पर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
how honeypreet insan arrest in 15 minutes, truth revealed
Honeypreet Insan Arrest
इसके बाद दो बार और हनीप्रीत ने लोकेशन बदली व सीसीटीवी में कैद होती गई। इस पर पंजाब के एडीजीपी ने हरियाणा के एक एडीजीपी को इसकी जानकारी दी। वह पहले से इस पर नजर बनाए हुए थे। उन्होंने जानकारी मिलते ही एसीपी मुकेश मल्होत्रा को अलर्ट किया और हनीप्रीत जीरकपुर से दो किलोमीटर दूर पटियाला रोड पर गिरफ्त में ले ली गई। पूरी प्लानिंग के तहत यह सब किया गया।
विज्ञापन
how honeypreet insan arrest in 15 minutes, truth revealed
हनीप्रीत
हनीप्रीत को गिरफ्तार करते ही पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक, देर रात साढ़े 3 बजे तक पुलिस हनीप्रीत से सवाल पूछती रही। हनीप्रीत से एसआईटी, पुलिस आयुक्त पंचकूला एएस चावला, आईजी ममता सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने चंडीमंदिर थाने में हनीप्रीत से पूछताछ की। देर रात ही उसका मेडिकल कराया गया। वहीं रात भर हनीप्रीत रोती रही, न खाया न पिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed