ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने हैं तो जानिए 2 स्पेशल पैकेज
चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के जो लोग 5 या 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं, रेलवे ने उनके लिए 2 स्पेशल पैकेज दिए हैं, देखिए तस्वीरों में।
ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने हैं तो जानिए 2 स्पेशल पैकेज
इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इसमें एक पांच और दूसरी सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। 16 अप्रैल को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सात ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी।
ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने हैं तो जानिए 2 स्पेशल पैकेज
यह ट्रेन महाकालेश्वर, ओमकारेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, भीमाशंकर, त्रयंभकेश्वर और ग्रिशनेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। 11 रातें और 12 दिन की इस यात्रा का प्रति सवारी स्लीपर क्लास टिकट 10 हजार 920 रुपये का रहेगा।
ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने हैं तो जानिए 2 स्पेशल पैकेज
इसी खर्च में स्टेशन से सभी धार्मिक स्थलों पर भ्रमण, खाना-पीना और रहना शामिल रहेगा। इस ट्रेन का ठहराव चंडीगढ़-अंबाला-दिल्ली सफ्दरजंग-मुरादाबाद-बरेली-शाहजहांपुर-लखनऊ-कानपुर-झांसी-भोपाल में होगा। यात्रा के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com/ पर कर सकते हैं।
ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने हैं तो जानिए 2 स्पेशल पैकेज
दूसरी ट्रेन 29 अप्रैल को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से जयपुर होते हुए 5 ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन उज्जैन के महाकालेश्वर टेंपल, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग द्वारका, सोमनाथ, त्रयंभकेश्वर और ग्रिशनेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। यह यात्रा 9 रातें और 10 दिन की होगी। इसमें स्लीपर क्लास का प्रति सवारी टिकट 9 हजार 100 रुपये रहेगा।