रिटा. कर्नल के खेत ने उगला ऐसा 'सोना', देख फटी रह गई आंखें
रिटायर्ड कर्नल के खेत ने ऐसा अनोखा 'सोना' उगला कि देखने वालों की आंखें फटी रह गईं। मामला पंजाब के पटियाला शहर का है।
रिटा. कर्नल के खेत ने उगला ऐसा 'सोना', देख फटी रह गई आंखें
दरअसल, कर्नल के खेत में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा था। खुदाई कराई गई तो खेत से कारतूस, गन, हैंड ग्रेनेड और रॉकेट लांचर समेत भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। यह देखकर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। इलाके में सनसनी फैल गई। सर्च अभियान एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान, एसपी (डी) जसकरन जीत सिंह तेजा की अगुवाई में चलाया गया था।
रिटा. कर्नल के खेत ने उगला ऐसा 'सोना', देख फटी रह गई आंखें
गुप्त सूचना थाना सदर इंचार्ज इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह टिवाना को मिली। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को दी। सीनियर पुलिस अधिकारी तत्काल हरकत में आए और गांव रीठखेड़ी के रहने वाले रिटायर्ड कर्नल गुरचरन सिंह के खेत में पहुंचे। जहां पर पुलिस व आर्मी के अधिकारियों की मौजूदगी में एक सर्च अभियान चलाया गया।
रिटा. कर्नल के खेत ने उगला ऐसा 'सोना', देख फटी रह गई आंखें
थाना सदर इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह टिवाणा ने बताया कि सर्च के दौरान पुलिस को एक गले हुए बक्से में से 250 कारतूस, एक गन, दो हैंड ग्रेनेड, चार आरसीएल (रॉकेट लांचर टाइप) बरामद हुए हैं। यह बक्सा रिटायर्ड कर्नल के धान वाले खेत के साथ पड़ी खाली जगह में दबाया हुआ था।
रिटा. कर्नल के खेत ने उगला ऐसा 'सोना', देख फटी रह गई आंखें
पुलिस के मुताबिक गुरचरन सिंह साल 1995 में कर्नल के ओहदे से रिटायर्ड हो चुका है। इंचार्ज टिवाणा ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह असलहा किस लिए खेत में दबाकर छिपाया गया था और कब से यहां था। पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।