राहुल गांधी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कृषि कानून, जीएसटी, नोटबंदी, चीन की सेना और देश में आर्थिक संकट का मुद्दा उठाया। राहुल ने इस दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। 'खेती बचाओ यात्रा' के कुरुक्षेत्र में समापन के मौके राहुल गांधी कुरुक्षेत्र की मुख्य अनाज मंडी में किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को संबोधित किया। गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में पूजा अर्चना के बाद पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा राहुल गांधी के सारथी बनकर अनाज मंडी कुरुक्षेत्र पहुंचे।
तस्वीरें: राहुल गांधी बोले- हमारी सरकार सत्ता में होती तो 15 मिनट में चीनी सेना को उखाड़ फेंक देते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'सरकार आने पर कृषि कानून करेंगे खत्म'
राहुल गांधी ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि काले कानून बनाकर एक नहीं कुल्हाड़ी से तीन वार किये हैं। कांग्रेस इन्हें समाप्त करने के लिये किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के साथ खड़ी है और तब तक संघर्ष करेगी, जब तक कि यह कानून समाप्त नहीं होता। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र की सरकार ने यह कानून समाप्त नहीं किया तो कांग्रेस की केंद्र में सरकार आने पर इसे समाप्त किया जाएगा।
राहुल ने कहा कि मैने फरवरी महीने में कहा था कोरोना के प्रति गंभीरता नहीं बरती गई तो इससे देश को बहुत बड़ा आर्थिक संकट झेलना पड़ेगा लेकिन उस समय भाजपा की सरकार ने हालात के प्रति गंभीरता दिखाने की बजाये मेरा मजाक उड़ाया। आज वही हुआ जो मैने फरवरी में कहा था। देश बहुत बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों को सही एमएसपी दिया। मजदूरों को मनरेगा दिया।
हमारी सरकार में चीन की ऐसी हिम्मत नहीं हुई
यूपीए सरकार में आज की मोदी सरकार के कार्यकाल की तरह चीन की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह भारत की जमीन पर चार महीने तक 1200 किलोमीटर अंदर आकर बैठ जाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भारत की जमीन पर चीन की सेना ने घुसपैठ ही नहीं की बल्कि 20 जवानों को भी मार डाला, वो भी गोली से नहीं, कुल्हाड़ी और दूसरे हथियारों से। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार थी, तब चीन में इतना दम नहीं था कि वो भारत में पांव रखे। आज पूरी दुनिया में भारत एक ही देश है, जहां किसी दूसरे देश की सेना आई और 1200 किलोमीटर आकर घुसपैठ कर चुकी है।
सरकार आने पर चीन को पटक कर मारेगी सेना
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भारत की जमीन पर कोई कब्जा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार होती तो चीन की सेना को उठाकर बाहर फेंक देती। अब वह यही देख रहे हैं कि ये काम मोदी कब करेंगे लेकिन जब उनकी सरकार आएगी तो देश की सेना 15 मिनट में चीनी सेना को बाहर पटक कर मारेगी।