{"_id":"594428df4f1c1b4f568b49de","slug":"rahul-gandhi-fake-pa-arrested-from-hotel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुद को राहुल गांधी का पीए बताकर रेंज रोवर में घूमता था, हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को राहुल गांधी का पीए बताकर रेंज रोवर में घूमता था, हथियार भी बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's Fake PA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पीए बताने वाले शख्स को पुलिस ने एक होटल से गिरफ्तार किया है।
Rahul Gandhi's Fake PA
पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे शुक्रवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे साथियों समेत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान परमिंदर सिंह तूर निवासी फ्लैट नंबर-511, एटीएस सोसायटी, डेराबस्सी के रूप में हुई। वह मूलरूप से गांव नगला, जिला फतेहाबाद का रहने वाला है।
Rahul Gandhi's Fake PA
जांच अधिकारी एएसआई फूलचंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस पायलट में गनमैनों के साथ घूम रहा है। वह खुद को राहुल गांधी का पीए बताकर लोगों से उनके काम करवाने का आश्वासन देकर पैसे ऐंठता है। पुलिस ने वीआईपी रोड पर स्थित होटल व्हिसपरिंग में छापेमारी कर आरोपी परमिंदर सिंह को उसके गनमैनों के साथ धर दबोचा। थाने में परमिंदर ने अपना गुनाह कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi's Fake PA
पुलिस को आरोपी परमिंदर के कब्जे से दिल्ली नंबर की एक रेंज रोवर कार, पुलिस पायलट बत्ती लगी क्रीम रंग की स्कार्पियो कार, वायरलेस सेट व भारी मात्रा में लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी हथियार बरामद हुए हैं। खास बात यह है कि आरोपी ने स्कार्पियो पर तिरंगा झंडा लगा रखा था, ताकि उस पर किसी को शक न हो।
विज्ञापन
Rahul Gandhi's Fake PA
गुलमोहर सोसायटी में गनमैन शराब पीकर मचाते थे शोर
जानकारी के मुताबिक, आरोपी परमिंदर अपने गनमैनों के साथ गुलमोहर सोसायटी के फ्लैट नंबर-360 में रहता था, जो प्रॉपटी डीलर राजा सिंह ने किराए पर दिलवाया था। राजा सिंह ने बताया कि यहां पर उसने 5 महीने बिताए, लेकिन किराया न देने की सूरत में फ्लैट मालिक ने उसका सामान बाहर फेंक दिया, जिसके बाद वह एटीएस सोसायटी में चला गया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी परमिंदर अपने गनमैनों के साथ गुलमोहर सोसायटी के फ्लैट नंबर-360 में रहता था, जो प्रॉपटी डीलर राजा सिंह ने किराए पर दिलवाया था। राजा सिंह ने बताया कि यहां पर उसने 5 महीने बिताए, लेकिन किराया न देने की सूरत में फ्लैट मालिक ने उसका सामान बाहर फेंक दिया, जिसके बाद वह एटीएस सोसायटी में चला गया।