फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टॉक क्लीयरेंस सेल, GST के पहले लीजिए भारी छूट का मजा, पहुंचे यहां...

Sat, 17 Jun 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Stock clearance sale, take before GST, enjoy huge discounts
GST Sale
वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) की आहट ने ट्राइसिटी के लोगों की मौज कर दी है। ईद करीब है और छूट बेहिसाब। फिर शॉपिंग तो बनती है। सभी मजे ले रहे हैं स्टाक क्लीयरेंस सेल के।
Stock clearance sale, take before GST, enjoy huge discounts
GST Sale
एक जुलाई से लगने वाले वस्तु एवं सेवा कर के पहले चंडीगढ़ के कार डीलरों, इलेक्ट्रानिक रिटेल ऑनर्स और कपड़ा व्यापारियों ने स्टाक क्लीयरेंस सेल लगा डाली है। कार और इलेक्ट्रानिक डीलर तो नब्बे हजार रुपये तक लाभ अपने उपभोक्ताओं को दे रहे हैं। उद्देश्य है कि जीएसटी के आने के पहले पुराना स्टाक एकदम साफ  हो जाए।
Stock clearance sale, take before GST, enjoy huge discounts
GST Sale
चंडीगढ़ में लगी मेगा सेल को प्री जीएसटी बेनिफिट्स का नाम दिया गया है। सेल्स विभाग के प्रतिनिधि अपने ग्राहकों को बता रहे हैं कि जीएसटी के आने के बाद छोटी कारें काफी महंगी हो जाएंगी और यही समय है जबकि पंद्रह सौ सीसी वाली कारों को खरीदा जाए। जीएसटी के लगने के बाद कारों पर 28 फीसदी जीएसटी लगेगा और सेस भी, जिससे कारों की कीमत में इजाफा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Stock clearance sale, take before GST, enjoy huge discounts
GST Sale
एक बड़ी कार कंपनी के सेल्स प्रतिनिधि ने बताया कि कारों में अभी पचास हजार रुपये तक की छूट मिल रही है जबकि जीएसटी के आने के बाद यह छूट तो नहीं मिलेगी साथ ही कीमत ज्यादा देनी होगी। सिर्फ इतना ही नहीं, कैश डिस्काउंट के साथ ही एसेसरीज पर भी लंबा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में स्थिति एक कार कंपनी के सेल्समैन राणा ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों ने मीटिंग कर ली है और ग्राहकों को ज्यादा लाभ देने का प्लान है
विज्ञापन
Stock clearance sale, take before GST, enjoy huge discounts
GST Sale
कई कंपनियों ने जीएसटी बेनिफिट्स को आनलाइन पोस्ट कर दिया है। इसमें सरकारी और कारपोरेट कर्मचारियों को भी खूब डिस्काउंट दिया जा रहा है। एक कार कंपनी तो पेट्रोल और डीजल कार पर 75 हजार रुपये तक के कैश बेनिफिट्स दे रही है। वहीं एक बड़ी कार पर करीब ढाई लाख रुपये के लाभ दिए जा रहे हैं। खूबी यह है कि यह सभी आफर 29 जून तक ही वैध है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed