फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कसौली गोलीकांड में घायल PWD कर्मचारी की मौत, किया था चौंकाने वाला खुलासा, यहां पढ़ें

Mon, 14 May 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 May 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
pwd officer gulab singh revealed secrets of kasauli murder, kasauli town planner killing
पीडब्ल्यूडी कर्मचारी गुलाब सिंह
कसौली में महिला टाउन प्लानर की हत्या को लेकर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी गुलाब सिंह ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया था, पढ़िए।
pwd officer gulab singh revealed secrets of kasauli murder, kasauli town planner killing
kasauli
दरअसल, कसौली गोलीकांड में घायल हुए पीडब्ल्यूडी कर्मचारी गुलाब सिंह की मौत हो गई है। पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत नाजुक चल रही थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों ने 72 घंटे बेहद नाजुक बताए हुए थे, लेकिन वक्त पूरा होने से पहले ही शनिवार देर रात गुलाब सिंह ने दम तोड़ दिया।
pwd officer gulab singh revealed secrets of kasauli murder, kasauli town planner killing
kasauli murder
बता दें कि अमर उजाला के संवाददाता से बातचीत में गुलाब सिंह ने बताया था कि जब गेस्ट हाउस की मालकिन के बेटे विजय ठाकुर ने गोली मारकर महिला अधिकारी शैल बाला की हत्या की, तब वे महिला अधिकारी के साथ ही थे। हत्या सोची समझी प्लानिंग के तहत की गई थी, क्योंकि जब विजय ठाकुर अधिकारी के पास पहुंचा, उसने रिवाल्वर अपने कपड़ों के बीच में दबा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
pwd officer gulab singh revealed secrets of kasauli murder, kasauli town planner killing
kasauli
गुलाब सिंह ने कहा था कि होटल मालिक जो बयान दे रहे हैं कि झड़प के चलते गलती से गोली चली है, ये सब गलत बयान हैं। हकीकत यह है कि महिला अधिकारी शैल बाला के पास अवैध रूप से बने होटल के निर्माण पर कार्रवाई करने के कोर्ट के आर्डर थे। आर्डर पर जब टीसीपी महिला अधिकारी शैल बाला प्रशासन व पुलिस बल के साथ होटल पर कार्रवाई करने पहुंचीं, वहां पहले से ही कई लोग प्रशासन की इस कार्रवाई को रोकने के लिए तैयार बैठे थे।
विज्ञापन
pwd officer gulab singh revealed secrets of kasauli murder, kasauli town planner killing
kasauli
महिला अधिकारी शैल बाला ने कोर्ट के आर्डर का हवाला देते हुए उन्हें अपनी कार्रवाई करने देने के लिए कहा। लेकिन जब टीम मंढोधार में नारायणी होटल पर कार्रवाई करने पहुंची, तभी कुछ लोगों ने टीम के साथ झड़प शुरू कर दी। विजय ठाकुर ने पहले महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी की और फिर रिवाल्वर निकालकर महिला अधिकारी शैल बाला पर दो से तीन राउंड फायर कर दिए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed