मदर्स डे पर एक शख्स का ऐसा फोटो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा जाएगा। यकीं नहीं आता तो यहां देखिए।
इस फोटो में शख्स बच्चे को गोद में उठाकर सफर कर रहा है। पूरे सफर के दौरान यह शख्स बच्चे को उठाकर खड़ा रहता है। खड़े रहने की वजह पूछी तो पता चला कि इस शख्स की ट्रेन में टिकट कंफर्म थी, उसके बावजूद इसे सीट नहीं मिली। इसलिए उसे खड़े-खड़े ही सफर करना पड़ा। बच्चा गोद में उठाने की जिद कर रहा था तो उसे गोद में उठाना ही पड़ा।
यही नहीं, चंडीगढ़ शताब्दी गाड़ी संख्या 12046 में कई यात्रियों को खड़े-खड़े सफर करना पड़ा। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने एक एग्जिक्यूटिव और चेयर कार का एक-एक कोच लगा दिया। लेकिन यात्रियों को जिस दूसरे चेयर कार कोच की कंफर्म टिकट दी गई थी, वह कोच गाड़ी के साथ नहीं लगाया। इस कारण यात्रियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक खड़े-खड़े ही यात्रा करनी पड़ी।
यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल मंत्री सहित नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों को दी व टिकट रिफंड के लिए टीडीआर फार्म भरा। चार्ज बनाने वाले कर्मचारी की गलती पर सीनियर डीसीएम ने उसे चार्जशीट कर दिया है। उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि 12 से 31 मई तक एयरपोर्ट बंद रहने की वजह से से 20 दिन तक रोज करीब 32 फ्लाइट्स प्रभावित होंगी।
इस वजह से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों का अधिकतर बोझ बस और ट्रेनों पर पड़ रहा है। सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड में वोल्वो के काउंटर पर तो भीड़ रही ही, साथ ही टैक्सी वालों ने भी अपना रेट बढ़ा दिया। चूंकि फ्लाइट से सफर करने वाले ऐसी स्थिति में टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं और मौके को कैश करते हुए टैक्सी वालों ने रेट 20 से 25 फीसदी बढ़ा दिए हैं।