फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरी वक्त तक पत्नी को दिलासा और हिम्मत बंधा रहे थे गायक सरदूल सिकंदर, कहते थे जल्द ठीक हो जाऊंगा

Thu, 25 Feb 2021 02:08 AM IST
ajay kumar नगमा सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
नगमा सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Punjabi singer sardool sikander death: singer sardool sikander told his wife in Hospital I will get well soon
अपनी धर्मपत्नी के साथ मशहूर गायक सरदूल सिकंदर। - फोटो : फाइल फोटो

सरदूल सिकंदर जब फोर्टिस अस्पताल में गंभीर हालत में थे, तब भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी थी। वह हर समय पत्नी अमर नूरी को विश्वास दिला रहे थे कि वह हिम्मत न हारें, वह जल्द ठीक हो जाएंगे। यह बात पॉलीवुड एक्टर जपजी खैरा ने बताई। जपजी खैरा ने बताया कि वह बीते मंगलवार सरदूल सिकंदर से मिली थीं। उन्होंने बताया कि सरदूल की खराब होती हालत से अमर नूरी परेशान थीं। जैसे वह उम्मीद छोड़ती नजर आ रही थीं लेकिन सरदूल ने उनसे कहा कि वह नूरी को समझाएं कि वह हिम्मत न हारे, वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। जपजी ने कहा कि उन्हें क्या मालूम था कि वह इतनी जल्दी दुनिया से छोड़कर चले जाएंगे। वहीं, पंजाबी एक्टर और थिएटर कलाकार मलकीत रोणी ने बताया कि सरदूल ने गायकी की साधना और तपस्या की थी। अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना किया, जिसके बाद वह पंजाब के लोगों के दिलों में छा गए। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर 2020 को वह परिवार समेत मोंरिडा में किसान रैली में पहुंचे थे। वहां पहुंच कर उन्होंने किसानों के साथ कृषि कानूनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।हालांकि उनके बेटे ने उनकी खराब तबीयत देखते हुए उन्हें आंदोलन में शामिल होने से भी रोका था लेकिन उन्होंने बेटे की और बीमारी का परवाह न करते हुए आंदोलन में हिस्सा लिया।

Punjabi singer sardool sikander death: singer sardool sikander told his wife in Hospital I will get well soon
अपनी धर्मपत्नी के साथ मशहूर गायक सरदूल सिकंदर। - फोटो : फाइल फोटो

मलकीत ने बताया कि मुझे याद है हम सरदूल को देखने के लिए मंगलवार को अस्पताल पहुंचे तो वह उनसे किसान आंदोलन के बारे में पूछ रहे थे। पंजाबी गायक और एक्टर रविंदर ग्रेवाल ने कहा कि सरदूल जैसा कोई दूसरा इंसान नहीं था। उनका सफर एक साइकिल से हवाई जहाज तक केवल उनकी दिनरात की मेहनत की वजह से पहुंचा।

Punjabi singer sardool sikander death: singer sardool sikander told his wife in Hospital I will get well soon
अपनी धर्मपत्नी के साथ मशहूर गायक सरदूल सिकंदर। - फोटो : फाइल फोटो

वह एक अच्छे शायर, गायक, कॉमेडियन, अभिनेता और सुरों के बादशाह थे। मैंने अक्सर उनके साथ स्टेज साझा किया है। कोई भी उनके साथ एक बार बैठ जाता था तो वह उनका मुरीद हो जाता था। वह हर महफिल की रौनक थे। पंजाबी गायक रेशम अनमोल ने बताया कि सरदूल के साथ उनका एक प्रशंसक के तौर पर ही नाता था। कहा कि मुझे याद है कि जब मैं सातवीं क्लास में पढ़ता था। एक दिन मैं अपने खेतों में काम कर रहा था कि दूर स्थित किसी गांव से स्पीकर की आ रही आवाज ने मेरा ध्यान खींचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi singer sardool sikander death: singer sardool sikander told his wife in Hospital I will get well soon
अपनी धर्मपत्नी के साथ मशहूर गायक सरदूल सिकंदर। - फोटो : फाइल फोटो

उन्होंने बताया कि उस आवाज को सुनते ही छह से सात किलो मीटर पैदल चलकर उस गांव में पहुंचा, जहां से गाने की आवाज आ रही थी। उसके बाद मैंने शादी वाले उस घर में पूछा कि यह कौन सिंगर गा रहा है। तब पता चला सरदूल सिकंदर की आवाज है। उस दिन उनकी आवाज ने मुझे एक गायक बनने के लिए प्रेरित किया। नुसरत फतेह अली खां के बाद मैं सरदूल को ही सुनता हूं। आज उनके निधन से बहुत दुख पहुंचा है। 

विज्ञापन
Punjabi singer sardool sikander death: singer sardool sikander told his wife in Hospital I will get well soon
अपनी धर्मपत्नी के साथ मशहूर गायक सरदूल सिकंदर। - फोटो : फाइल फोटो

इंडस्ट्री को हुआ बड़ा नुकसान
पंजाबी गायक तरसेम जस्सर ने बताया कि उन्होंने हमेशा सरदूल सिकंदर के बारे में अपने उस्ताद से ही सुना है। कभी उनसे मिलने का मौका नहीं मिला लेकिन कॉलेज के दिनों से उनको सुनता आ रहा हूं। उनकी आवाज रूह को छूती थी। उन्हें सुरों को बेहतर ज्ञान था लेकिन आज हमारी इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed