फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये मां लोगों के घरों में झाड़ू पोछा करती थीं, बेटे ने वो तोहफा दिया कि आंखें छलक पड़ीं

Tue, 04 Apr 2017 09:17 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल Updated Tue, 04 Apr 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
punjab village boy khuda baksh second runner up of reality show indian idol season 9 2017
इंडियन आइडल-9 में सेकेंड रनर अप गायक खुदाबख्श
घर में खाने के लाले थे, इस मां ने लोगों के घरों में काम कर करके बेटे को बड़ा किया। अब उसने मां को वो तोहफा दिया कि वह धन्य हो गई और उसकी आंखें छलक पड़ी।
punjab village boy khuda baksh second runner up of reality show indian idol season 9 2017
इंडियन आइडल-9 में सेकेंड रनर अप गायक खुदाबख्श
हम बात कर रहे हैं सोनी टीवी के सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल-9 में सेकेंड रनर अप रहे गायक खुदाबख्श की। रविवार रात 8 बजे शो का ग्रैंड फिनाले हुआ। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव बादल का यह नौजवान खुदाबख्श दूसरे नंबर पर रहा। वहीं विशाखापट्टनम के एलवी रेवंत विनर बने। हैदराबाद के पीवीएनएस रोहित तीसरे नंबर पर रहे।
punjab village boy khuda baksh second runner up of reality show indian idol season 9 2017
इंडियन आइडल-9 में सेकेंड रनर अप गायक खुदाबख्श
विनर बनने पर एल वी रेवंत की विजेता की ट्रोफी के अलावा 25 लाख रुपए और महिंद्रा की तरफ से एक गाड़ी इनाम स्वरूप दी गई। इसके अलावा रेवंत को सोनी म्यूजिक के साथ गाना गाने का कॉन्ट्रेक्ट भी मिला है। कहा जा रहा था कि खुदाबक्श शो के विनर बन सकते हैं। शो के जज भी उनके कायल थे और लोगों की भी उनकी आवाज पसंद थी, लेकिन सबसे ज्यादा वोट पाकर एल वी रेवंत इंडियन आइडल 9 के विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
punjab village boy khuda baksh second runner up of reality show indian idol season 9 2017
इंडियन आइडल-9 में सेकेंड रनर अप गायक खुदाबख्श
वहीं शो के बाद खुदा बख्श ने कहा कि खुदा बख्श ने कहा कि आज वह इतने कामयाब तो हो ही गए हैं कि अब उनकी मां को लोगों के घरों में काम नहीं करना पड़ेगा। अब वह अपनी मां के सभी सपनों को पूरा करेंगे। खुदा बख्श बताते हैं कि उनके पिता भी गायक थे। परिवार में गायकी का माहौल तो बचपन से ही था, मगर सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाने के कारण हालात बुरे थे।
विज्ञापन
punjab village boy khuda baksh second runner up of reality show indian idol season 9 2017
इंडियन आइडल-9 में सेकेंड रनर अप गायक खुदाबख्श
खुदा बख्श बताते हैं कि वह हमेशा अपने हाथों की लकीरों को देखकर रोते थे कि उनके हाथों की लकीरों में शायद सुख नहीं है। कभी वह अपने परिवार का गुजारा करने के लिए छोटी-मोटी नौकरी की तलाश करते फिरते थे, मगर आज उन्हें खुदा ने सारे जहान की खुशियां ही दे दी हैं। खुदा भी शायद यही चाहते हैं कि खुदा बख्श गायन के क्षेत्र में आगे बढ़े। गायकी उनके परिवार के खून में ही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed