फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: यूबीएस में एलुमनी मीट...जब मिले यार पुराने, तो छिड़े कॉलेज के दिनों के खूबसूरत तराने

Sun, 07 Oct 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Oct 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Business School Allumani Meet
एलुमनी मीट
1960 के बैच से लेकर अब तक के स्टूडेंट्स एक हुए तो कॉलेज के दिनों की मस्ती और यादें ताजा हो गईं। छिड़ गए वो तराने और रोम-रोम महक उठा, देखिए तस्वीरें।
Punjab University Business School Allumani Meet
एलुमनी मीट
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के यूबीएस डिपार्टमेंट में गोल्डन जुबली समारोह एवं एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वीसी प्रो. राजकुमार ने कहा कि रिसर्च व इनोवेशन के जरिए यूनिवर्सिटी को ऊंचाईयों तक ले जाएंगे। रिसर्च के क्षेत्र में पीयू काफी आगे है। इसे और आगे ले जाना है। इसके लिए स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी होगी और अच्छी नॉलेज का समावेश रिसर्च में करना होगा।

 
Punjab University Business School Allumani Meet
एलुमनी मीट
इस दौरान वीसी ने कहा पुराने छात्र अपने विभागों में अधिक से अधिक सुविधा के लिए पीयू को डोनेशन दें। उन्होंने कहा कि विवि की बेहतरी के लिए सबको आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि पीयू को डोनेशन दिलाने की योजना चल रही है। उन्होंने उद्योगपति सुनील भारती मित्तल का भी नाम लिया। वह भी पीयू से पासआउट हैं। कॉर्नफेरी के एमडी नवनीत सिंह ने कहा कि ऐसे समारोह के जरिए सभी को एक-दूसरे से मिलने का मौका मिलता है। पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab University Business School Allumani Meet
एलुमनी मीट
दूसरे सत्र में रिलायंस इंडस्ट्री से अवार्डेड 1984 बैच के अश्वनी ने इंटीग्रेटी, रेस्पेक्ट व ट्रस्ट पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि आदमी को अपना जमीर कभी नहीं बेचना चाहिए। पूरी ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी जूनियर अपने सीनियर का आदर करें और सीनियर जूनियर से प्यार करें। उन्होंने कहा कि हर रिश्ते में विश्वास की जरूरत है। कार्यक्रम में 200 से अधिक ओल्ड स्टूडेंट्स ने भाग लिया। 1960 बैच के पुराने छात्र भी जब मंच पर पहुंचे तो वह भी जवान हो उठे।
विज्ञापन
Punjab University Business School Allumani Meet
एलुमनी मीट
इनका हुआ स्वागत
1971 बैच के वरिंद्र मलिक, गुरुचरण, अनिल कुमार, बलदेव सचदेवा, प्रदीप सिंह, राजीव गुप्ता, संदीप, सीपी गांधी, सुखमनी गांगुली, मनमोहन, सुधीर, केशव मल्होत्रा, राजीव कपूर, करनजीत राव, विनीत राज कपूर, संजय कुमार, अनिल शर्मा, सुनित कौल, प्रभुजीत, अमित कुमार, राजेश कुमार, यास्मीन ढिल्लों, मीना जाधव, रंजीत राय, सौरभ अग्निहोत्री, शिवदीप वालिया, राकेश चोपड़ा, वत्सला वासुदेव, गुरचरण सिंह, परमेंदर सिंह, जीत सिंह यादव, मनदीप सिंह, राजीव शर्मा, नीलम शर्मा, मीनल, अजीत कौर, अजय अरोरा, नंदित गुप्ता आदि का स्वागत किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed