फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विनोद खन्ना की वायरल तस्वीर का असर, लोग कर रहे सलामती की दुआ

Mon, 10 Apr 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Mon, 10 Apr 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
punjab people and fans praying for actor mp vinod khanna wellness
विनोद खन्ना
बॉलीवुड एक्टर और सांसद विनोद खन्ना की वायरल तस्वीर ने लोगों को इतना झकझोर दिया है कि वे अब उनके लिए एक बड़ा काम करने में जुटे हैं।
punjab people and fans praying for actor mp vinod khanna wellness
एक्टर और सांसद विनोद खन्ना
गुरदासपुर से 4 बार सांसद रहे विनोद खन्ना बीमार चल रहे हैं और लोगों से उनकी हालत बर्दाश्त नहीं हो रही। इस बारे में बात करते हुए स्थानीय निवासियों ने बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे अपने सांसद के लिए लोग गुरुद्वारे और मंदिरों में प्रार्थनाएं कर रहे हैं। उनकी सलामती की दुआए की जा रही हैं। हवन यज्ञ किये जा रहे हैं।
punjab people and fans praying for actor mp vinod khanna wellness
विनोद खन्ना
लोगों ने बताया कि सभी की एक ही प्रार्थना है की विनोद खन्ना ठीक होकर जल्द ही अपने घर लौट आएं। हमारी भगवान से यही प्रार्थना है की विनोद खन्ना ठीक होकर गुरदासपुर आएं। पठानकोट में भी जगह-जगह विनोद खन्ना की सलामती के लिए हवन यज्ञ करवाए जा रहे हैं। देश भर में उनके लाखों चाहने वाले उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
punjab people and fans praying for actor mp vinod khanna wellness
विनोद खन्ना
बता दें कि विनोद खन्ना को बीमारी के चलते पंजाब विधान सभा चुनाव में भी नहीं देखा गया। सार्वजनिक तौर पर उन्हें पंजाब के राज्यपाल वीपी बदनौर के शपथ ग्रहण समारोह में बीते वर्ष 22 अगस्त को चंडीगढ़ में देखा गया था। उस समय भी वह बहुत ही कमजोर दिख रहे थे। अपने गुरदासपुर वाले घर से वह बीते साल 11 व 12 सितंबर में आए थे।
विज्ञापन
punjab people and fans praying for actor mp vinod khanna wellness
अभिनेता एवं सांसद विनोद खन्ना
बता दें कि पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी के सांसद विनोद खन्ना को शुक्रवार रात शरीर में पानी की कमी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस समय वे गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती हैं। वहीं उनके बेटे राहुल खन्ना का कहना है कि अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और जल्द ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed