बठिंडा में पुलिस का लाठीचार्ज, आगजनी और बवाल, तस्वीरें
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां भांजी तो लोगों ने उन पर पत्थर बरसा दिए। जमकर खूनी संघर्ष, आगजनी और बवाल हुआ। देख लीजिए तस्वीरें।
बठिंडा में पुलिस का लाठीचार्ज, आगजनी और बवाल, तस्वीरें
मामला पंजाब के बठिंडा के गांव रामपुरा फूल का है। नजदीकी गांव खोखर में लोक निर्माण मंत्री जनमेजा सिंह सेखों के कार्यक्रम से पहले लोगों व पुलिस के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जमकर ईंट पत्थर चले। इस बवाल में पांच पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने भी आंदोलनकारियों पर जमकर लाठियां भांजीं।
बठिंडा में पुलिस का लाठीचार्ज, आगजनी और बवाल, तस्वीरें
टकराव के दौरान लोगों ने मंत्री द्वारा रखे जाने वाले शिलान्यास पत्थर को भी तोड़ दिया। मामला बढ़ता देखकर मंत्री का दौरा रद्द कर दिया गया। हालात बेकाबू होते देख डीसी डा. बसंत गर्ग व एसएसपी राजेश्वर सिंह सिद्धू ने गांव पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।
बठिंडा में पुलिस का लाठीचार्ज, आगजनी और बवाल, तस्वीरें
हुआ यूं कि मौड़ क्षेत्र के विधायक व लोक निर्माण मंत्री जनमेजा सिंह सेखों ने शनिवार को खोखर गांव में एक सड़क का शिलान्यास करना था। कुछेक किसान संगठन व गर्म धड़े के सिख नेता इस दौरे के विरोध में थे। उन्होंने शिलान्यास वाले स्थान के पास धरना शुरू कर दिया।
बठिंडा में पुलिस का लाठीचार्ज, आगजनी और बवाल, तस्वीरें
पुलिस ने धरना उठवाने की कोशिश तो दोनों पक्षों में तकरार शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली गलौच में बदल गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर धरना देने वालों को तितर-बितर कर दिया।