PICS: पहले PK पर सवाल, अब 'बजरंगी...' पर बवाल
हिंदू संगठनों का दावा है कि सलमान खान की आने वाली फिल्म बजरंगी भाई जान में लव जेहाद को बढ़ावा दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस फिल्म का नाम ही गलत है। बजरंगी भगवान हनुमान से जुड़ा शब्द है, जबकि भाई जान मुस्लिम शब्द है।
PICS: पहले PK पर सवाल, अब 'बजरंगी...' पर बवाल
धर्मांतरण के इरादे से इस फिल्म लव जेहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। दल ने केंद्र की मोदी सरकार से मांग की कि ऐसी फिल्म बनाने वाले निर्देशकों व इसमें काम करने वाले कलाकारों के खिलाफ देश के विरुद्ध साजिश रचने और दंगा भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया जाना चाहिए।
PICS: पहले PK पर सवाल, अब 'बजरंगी...' पर बवाल
हिंदू क्रांति दल देहाती इकाई ने आमिर खान की फिल्म 'पीके' के खिलाफ बहादुरगढ़ कस्बे में रोष प्रदर्शन किया गया। दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फिल्म और सेसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सेमसन का पुतला फूंका गया। साथ ही मांग की गई फिल्म के कलाकारों और सेंसर बोर्ड अध्यक्ष के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और दंगा भड़काने की साजिश रचने का केस दर्ज किया जाए।
PICS: पहले PK पर सवाल, अब 'बजरंगी...' पर बवाल
दल के देहाती अध्यक्ष डा. नरिंदर शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लखविंदर सरीन ने पीके फिल्म को हिंदू विरोधी बताया। इन्होंने कहा कि कि फिल्म में भारत विरोधी शक्तियों का पैसा लगा है। यही नहीं इस फिल्म के जरिये दो समुदायों को आपस में लड़ाने की कोशिश भी की गई है। इसके बावजूद जब सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष से कुछ सीन हटाने के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।
PICS: पहले PK पर सवाल, अब 'बजरंगी...' पर बवाल
राष्ट्रीय युवा सेवा संघ ने फिल्म पीके में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने के विरोध में आमिर खान और फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी का पुतला फूंका। संघ सदस्यों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर तुंरत फिल्म का प्रसारण रोकने की मांग की। संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल वोहरा ने बताया कि पीके फिल्म में आमिर खान ने हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाया है, जो कि हिंदू कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।