फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब बाल गोपाल को झूला झुलाने आए नन्हे गोपाल

Mon, 18 Aug 2014 07:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Aug 2014 07:38 AM IST
विज्ञापन

जब बाल गोपाल को झूला झुलाने आए नन्हे गोपाल

program in Temple on janmashtami

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को शहर के मंदिरों में भारी भीड़ रही। मंदिरों में नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, मेरे कृष्ण कन्हैया... सहित एक से बढ़कर एक भजनों की अमृतवर्षा हुई। रात को भगवान के भव्य अभिषेक के बाद आरती हुई और प्रसाद बांटा गया।


जब बाल गोपाल को झूला झुलाने आए नन्हे गोपाल

program in Temple on janmashtami

सेक्टर-46 के श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान जितेंद्र भाटिया ने बताया कि मंदिर में 30 से भी अधिक बच्चों ने रासलीला की। कृष्ण की लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की गई। सेक्टर-29 के बल शिव मंदिर में भी 41 बच्चों ने कृष्ण लीला पर आधारित झांकियां निकाली।

जब बाल गोपाल को झूला झुलाने आए नन्हे गोपाल

program in Temple on janmashtami

सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर में अयोध्या से आए भीष्म पितामह मिश्र ने भागवत कथा के दौरान प्रवचनों दिए। कृष्ण की निराली झांकी प्रस्तुत की गई। सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में भगवान का झूला लगाया गया। मंदिर के प्रधान सुनील चोपड़ा ने बताया कि विजय रतन एंड पार्टी ने बेहतरीन भजन प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब बाल गोपाल को झूला झुलाने आए नन्हे गोपाल

program in Temple on janmashtami

सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर में भी भव्य आयोजन किया गया। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया।
हल्लोमाजरा के अग्रवाल मार्केट स्थित श्री हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन हुआ। रात को मटकी फोड़ कार्यक्रम किया गया, जिसके विजेता को 1100 रुपये का इनाम दिया गया।

विज्ञापन

जब बाल गोपाल को झूला झुलाने आए नन्हे गोपाल

program in Temple on janmashtami

सेक्टर-30 के श्री राधा कृष्ण मंदिर और खुड्डा लहोरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण भक्ति आश्रम मंडल की ओर से जन्माष्टमी मनाई गई। सेक्टर-36 के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण लीला का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्त कृष्ण लीला देखने पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed