{"_id":"5d4a6ea88ebc3e6d250dc5ed","slug":"prediction-about-sushma-swaraj-by-sd-college-amabal-hindi-department-hod-dr-viyogi-hari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुषमा स्वराज के बारे में एक भविष्यवाणी, जो सच साबित हुई और वो बन गईं 'दमदार नेता शानदार वक्ता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुषमा स्वराज के बारे में एक भविष्यवाणी, जो सच साबित हुई और वो बन गईं 'दमदार नेता शानदार वक्ता'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
सुषमा स्वराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुषमा स्वराज के बारे में एक शख्स ने ऐसी भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई और वो बन गईं देश की दमदार नेता शानदार वक्ता। पढ़ें पूर्व विदेश मंत्री से जुड़ा ये किस्सा...
2 of 11
सुषमा स्वराज
- फोटो : सोशल मीडिया
सुषमा में एक कुशल राजनेता बनने के गुण को उनके गुरु और एसडी कॉलेज अंबाला छावनी में हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. वियोगी हरि ने वर्षों पहले परख लिया था। उन्होंने कहा था कि सुषमा देश की राजनीति में चमकेंगी। डॉ. वियोगी सुषमा से भाषण तैयार करवाते थे और फिर उसमें सुधार करके सुषमा को ही बोलने के लिए आगे करते थे। सुषमा ने अंबाला के सनातन धर्म कॉलेज से संस्कृत और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की थी।
3 of 11
सुषमा स्वराज
- फोटो : PTI
बीए करने के दौरान उन्हें कॉलेज की सर्वश्रेष्ठ छात्रा का और अपने ओजस्वी भाषणों की वजह से लगातार तीन सालों तक सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार मिला था। यहां से सुषमा चंडीगढ़ पहुंचीं और पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री ली। लॉ कॉलेज में भी सुषमा ने अपने प्रखर और स्पष्ट विचारों से जल्द ही विद्यार्थियों से लेकर प्रोफेसरों के बीच भी धाक जमा ली। यहीं उनकी मुलाकात स्वराज कौशल से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
सुषमा स्वराज
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के लैंग्वेज डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित राजकीय प्रतियोगिता में उन्होंने लगातार तीन बार बेस्ट हिंदी स्पीकर का अवॉर्ड अपने नाम किया। सुषमा स्वराज को हरियाणा राज्य विधानसभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ वक्ता पुरस्कार दिया गया। सुषमा स्वराज को वर्ष 2008 और 2010 में दो बार सर्वश्रेष्ठ संसदीय पुरस्कार मिला था। वह उत्कृष्ट संसदीय पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पहली और एकमात्र महिला सांसद हैं।
विज्ञापन
5 of 11
सुषमा स्वराज
- फोटो : PTI
सुषमा का जन्म 14 फरवरी 1952 में अविभाजित पंजाब की अंबाला छावनी में हुआ था। परिवार मूलरूप से पाकिस्तान के लाहौर का था, जो विभाजन के बाद अंबाला आ गया। सुषमा के पिता हरदेव शर्मा सनातनी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य थे। लिहाजा घर में राजनीतिक चर्चाएं होती थीं। सुषमा स्वराज के भाई डॉ. गुलशन राय शर्मा अभी भी कैंट के बीसी बाजार में क्लीनिक चलाते हैं। सुषमा की छोटी बहन वंदना शर्मा हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की सदस्य हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।