पोस्ट ऑफिस बेहद शानदार स्कीम लेकर आया है। लोगों को अब बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस एक काम करके पैसा निकलवा सकते हैं। जानिए कैसे...
डाक विभाग के किसी भी पोस्ट ऑफिस से अब आप अपनी राशि निकल सकते हैं। चाहे आपका खाता किसी भी बैंक का क्यों न हो। शर्त यह है कि वह खाता आधार से लिंक होना चाहिए। अपने घर के पास किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर पेमेंट ले सकते हैं।
आपको पोस्ट ऑफिस में केवल अपना आधार कार्ड लेकर जाना होगा। डाक विभाग ने आधार एनेबिल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) शुरू किया है। एक दिन में 100 रुपये से दस हजार रुपये तक निकाल सकते हैं। डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के एक वर्ष पूरा होने पर यह सुविधा शुरू की है।
यह सुविधा इसलिए प्रदान की गई है कि डाक घर तो गांव में हैं, लेकिन सभी गांव में बैंक नहीं हैं। इसे ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने लोगों को यह सुविधा दी है। डाक विभाग ने अपने पोस्टमैन को मोबाइल डिवाइस दिया है। साथ ही बायोमीट्रिक डिवाइस भी प्रदान किया है। यह हर डाक घर में उपलब्ध है।
डाक विभाग ने यह सुविधा शुरू की है। आप अपने घर में भी बैठे हों। आपके पास डाकिया गुजर रहा हो तो उससे भी आप पैसे ले सकते हैं। डाक विभाग ने अपने पोस्टमैन मो मोबाइल डिवाइस दिया है। साथ ही बायोमीट्रिक डिवाइस भी प्रदान किया है। यह हर डाक घर में उपलब्ध है। डाकिया अब चलता फिरता मोबाइल बैंक बन गया है।
- मनोज कुमार, सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिसेज चंडीगढ़ डिवीजन