राम रहीम कितना ताकतवर था इसबात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उसे भगा ले जाने के लिए एक-दो नहीं बल्कि 4 राज्यों की पुलिस के कुछ जवान लगे हुए थे। देखिए अब तक का बड़ा खुलासा।
पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट में 25 अगस्त को डेरामुखी को पेशी के दौरान भगाने की रची गई साजिश में सिर्फ हरियाणा और पंजाब पुलिस के जवान ही नहीं, बल्कि चंडीगढ़ और राजस्थान पुलिस के जवान भी शामिल थे।
3 of 7
Ram Rahim In Panchkula Court
यह खुलासा इस प्रकरण की जांच कर रही हरियाणा पुलिस ने किया है। इसी के चलते हरियाणा पुलिस ने अब चंडीगढ़ और राजस्थान पुलिस के जवानों को नोटिस भेजकर उन्हें पेश होने के आदेश दिए हैं, जबकि पंजाब पुलिस के जवानों को पहले ही हरियाणा पुलिस ने नोटिस जारी कर तलब किया हुआ है, लेकिन अभी तक ये जवान जांच में सहयोग करने के लिए हरियाणा पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए हैं।
हरियाणा पुलिस का दावा
हरियाणा पुलिस का दावा है कि 25 अगस्त को डेरामुखी को सीबीआई कोर्ट से दोषी करार होने के बाद भगाने का प्रयास किया गया। इसकी साजिश डेरामुखी व उनके खासमखास सिरसा से रवाना होने से पहले रचकर आए थे। पुलिस का दावा है कि डेरामुखी को भगाने की साजिश का मास्टरमाइंड जहां हनीप्रीत हो सकती है, वहीं इस साजिश का हिस्सा डेरामुखी की सिक्योरिटी में लगे कमांडो व जवान भी हैं।
हरियाणा पुलिस के मुताबिक डेरामुखी की सिक्योरिटी गाड़ियों पर जो जवान व कमांडो मौजूद थे और गाड़ियों में लटकेहुए थे, उसमें पांच जवान हरियाणा के, आठ जवान पंजाब के व एक-एक जवान राजस्थान और चंडीगढ़ का था। इस साजिश में इन सभी जवानों की संदिग्ध भूमिका सामने आई है। इस साजिश में शामिल कुछ जवान डेरामुखी की प्राइवेट सिक्योरिटी के थे, वे अभी फरार हैं।