{"_id":"5bb9921e867a5514b60d1f25","slug":"police-lathicharge-on-roadways-employees-in-panipat-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मांगने गए थे 'इंसाफ', पर मिली लाठियां डंडे, कइयों के फूटे सिर और बहा खून, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगने गए थे 'इंसाफ', पर मिली लाठियां डंडे, कइयों के फूटे सिर और बहा खून, देखिए तस्वीरें
Sun, 07 Oct 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मतलौडा(पानीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मतलौडा(पानीपत)
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कर्मियों पर लाठीचार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंसाफ मांग रहे थे, लेकिन बदले में लाठियां और डंडे खाने को मिले। जिस वजह से कईयों के सिर फूटे और खून बहा, तस्वीरों में देखिए क्या था मामला।
2 of 6
कर्मियों पर लाठीचार्ज
हरियाणा में पानीपत जिले के मतलौडा में करीब ढाई हजार रोडवेज कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया और बैरिकेड्स पार करके परिवहन मंत्री के आवास में घुसने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया। उनके ऊपर पानी की बौछारें की गईं। इसमें तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
3 of 6
कर्मियों पर लाठीचार्ज
मामला परिवहन विभाग में प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों की 720 बसें किलोमीटर स्कीम से ठेके पर लेने और एस्मा लगाने का है। इसका विरोध कर रहे कर्मियों को एसडीएम ने शांत किया और तालमेल कमेटी से ज्ञापन लेकर 11 से 14 अक्तूबर के बीच मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कर्मियों पर लाठीचार्ज
अपनी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी मंत्री कृष्णलाल पंवार के मतलौडा स्थित आवास का घेराव करने सुबह ही पहुंच गए। जिले के चार थानों की पुलिस ने पहले से ही मंत्री के आवास की सुरक्षा कड़ी कर दी थी। जब लगभग 2500 रोडवेज कर्मचारी एकत्र होकर मंत्री के आवास की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने 2500 मीटर पहले ही बैरिकेड्स लगाकर भीड़ को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
5 of 6
कर्मियों पर लाठीचार्ज
ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम विवेक चौधरी की ओर से चेतावनी भी दी गई, लेकिन कर्मचारियों की भीड़ ने बैरिकेड्स पार करने की कोशिश की। इसी पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने कर्मचारियों को काबू करने के लिए पानी की बौछारों को भी सहारा लिया। लाठीचार्ज में तीन कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।