30 दिसंबर की मोहलत के बावजूद केंद्र सरकार ने लाखों खाताधारकों को तगड़ा देते हुए बैंकों-डाकघरों में पुराने नोट जमा कराने पर रोक लगा दी है।
2 of 7
डाकघर में पसरा सन्नाटा
- फोटो : File Photo
लघु बचत योजनाओं में पैसा जमा करवाने वाले लाखों खाता धारकों को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है। बुधवार से केंद्र सरकार ने लघु बचत योजनाओं के खातों में 500, 1000 के पुराने नोट जमा करने पर रोक लगा दी है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के भी सभी डाक और बैंक प्रबंधनों को पुराने नोट जमा नहीं करने के आदेश जारी किए हैं। बुधवार दोपहर को आरबीआई के आदेश मिलते ही हिमाचल में पुराने नोट लेकर लघु बचत योजनाओं में उन्हें जमा करने का काम बंद कर दिया है।
आरबीआई ने देशभर के राष्ट्रीयकृत बैंकों और डाकघरों में 30 दिसंबर तक अपने खातों में पुराने नोट जमा करवाने की मोहलत दी हुई है, लेकिन बुधवार को आरबीआई की ओर से लघु बचत योजनाओं में पुराने नोट नहीं होने के आदेश जारी होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पुराने नोटों को बदलवाने के लिए लगी लाइनों में खड़े रहने से परहेज करने के लिए लघु बचत योजनाओं में पुरानी करेंसी को जमा करने के लिए रखा था। केंद्र सरकार की नई व्यवस्था से ऐसे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।