हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट के पैतृक गांव भूथन कलां के ग्रामीण उनके आकस्मिक निधन को सामान्य घटना मानने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि सोनाली का निधन हार्ट अटैक से नहीं हुआ है बल्कि उसकी हत्या हुई है। प्रदेश सरकार को इस मामले की सीबीआई जांच करवानी चाहिए ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
2 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
ग्रामीणों को जैसी ही सोनाली की गोवा में मौत की खबर मिली तो वे स्तब्ध रह गए। गांव के ही स्कूल में सोनाली के सीनियर रहे भूपसिंह बताते हैं कि सोनाली पढ़ाई में होशियार थी। वह राजनीति से लेकर फिल्म जगत में लगातार अपना नाम चमका रही थी। वह कतई मानने को तैयार नहीं है कि सोनाली की हार्ट अटैक से मौत हुई है।
3 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : instagram/sonali_phogat_official
जरूर उनकी हत्या की साजिश रची गई है। इसलिए सरकार को सीबीआई जांच करवानी चाहिए। वहीं, ग्रामीण सुंदर सिंह ने कहा कि सोनाली गांव की बेटी थी। वह जब भी गांव आती थीं तो लोगों से मिलकर समस्याओं को जानती थीं और उनके समाधान का भी प्रयास करती थीं। उन्हें बेहद दुख है कि गांव की बेटी के साथ यह हादसा हुआ है।
4 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने भी सोनाली फोगाट की मौत की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। सोनाली फोगाट की मौत पर उदयभान ने दुख जताया और लिखा- सोनाली फोगाट के संदिग्ध व आकस्मिक निधन का बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करता हूं।
5 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
भूथन कलां है सोनाली का पैतृक गांव
हरियाणा के फतेहाबाद जिले का भूथन कलां सोनाली फोगाट का पैतृक गांव है। सोनाली का जन्म किसान परिवार में हुआ था। अब सोनाली फोगाट के निधन से पैतृक गांव का हर व्यक्ति हैरान है। सोनाली फोगाट ने गांव भूथन कलां से ही अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। सोनाली ने कक्षा 10वीं तक की पढ़ाई अपने गांव के स्कूल से ही पूरी की। इसके बाद उन्होंने फतेहाबाद से 12वीं तक की पढ़ाई की और बाद में एमडीयू यूनिवर्सिटी से हिंदी में प्रभाकर भी किया।