डीयू विवाद के बाद एबीवीपी के खिलाफ कैंपेन चलाने वाली गुरमेहर कौर एक बार फिर चर्चाओं में हैं, अपने शहीद पिता की मौत की वजह जंग को बताने वाली गुरमेहर ने नया बयान दिया है। जिसमें उनका दर्द साफ छलका है।
एपीजे कॉलेज में एपीजे सत्या यूनाइटेड कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में पहुंचीं गुरमेहर कौर को एग्जीक्यूटिव कमेटी में शामिल होने के लिए सम्मानित किया गया।
जहां उन्होंने अपने पूराने विवाद का ज़िक्र किया।
सम्मानित होने से पहले गुरमेहर ने देशभर से आए युवाओं से कहा, मेरे साथ जो भी कुछ हुआ, जो भी नफरत मुझे मिली। इस सबके बीच मैं यही कहूंगी कि कोई नहीं समझा कि मैंने क्या कहने की कोशिश की थी।
4 of 10
मीडिया से रूबरू हुईं गुरमेहर
- फोटो : File Photo
इस कॉन्फ्रेंस में देशभर से आए युवाओं से मिलकर एक उम्मीद जगी है कि मेरे अलावा और भी लोग हैं जो उस आइडियोलॉजी में विश्वास करते हैं।
5 of 10
गुरमेहर कौर का एक और बयान
- फोटो : File Photo
गुरमेहर दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ती हैं। 22 फरवरी, 2017 को उन्होंने फेसबुक पर अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर बदली थी।