पासपोर्ट बनवाया है, लेकिन अभी तक आया नहीं तो संभल जाएं। एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसे पढ़कर आपको टेंशन हो जाएगी।
2 of 7
पासपोर्ट
- फोटो : amar ujala
मामला सिरसा का है। कालांवाली शहर के गांव चकेरियां से लक्कड़वाली जाने वाली सड़क पर शनिवार शाम पासपोर्ट बिखरे हुए मिले थे। इसका पता चलने पर रविवार को लुधियाना पंजाब से पांच व्यक्ति अपना पासपोर्ट लेने के लिए कालांवाली थाने में पहुंचे। दूसरी ओर इस मामले की जांच के लिए सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग के हिसार के डीएसपी वीरेंद्र सिंह कालांवाली थाना में पहुंचे।
जांच करने के बाद डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गत दिन पुलिस की ओर से करीब 258 लावारिस पासपोर्ट व आधार कार्ड और पहचान पत्र आदि बरामद किए थे। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पासपोर्ट पर दिए नंबरों पर संपर्क कर पासपोर्ट धारकों को सूचित किया जा रहा है और पुख्ता जानकारी के लिए लुधियाना की पुलिस के साथ संपर्क किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि चकेरियां के ग्रामीणों को शनिवार शाम को लक्कड़वाली सड़क किनारे पासपोर्ट पडे़ मिले जो कि काफी दूर तक बिखरे हुए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कालांवाली थाने को दी। पासपोर्टों की संख्या करीब 258 बताई जाती है। बरामद किए गए पासपोर्ट में चंडीगढ़ के 98, अमृतसर 31, जालंधर के 109 और 20 अन्य स्थानों के है।
बरामद पासपोर्ट पर लिखे मोबाइल नंबर देखकर पुलिस द्वारा सूचना देने के बाद कालांवाली थाने में अपना पासपोर्ट लेने पहुंचे लुधियाना निवासी सतनाम सिंह, त्रिलोचन सिंह, गुरदीप सिंह, राकेश कुमार व गुरदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने लुधियाना में स्थित ट्रैवलिंग एजेंसी एसएसओ प्राइवेट कंपनी को वीजा लगाने के लिए अपने पासपोर्ट जमा करवा रखे थे।