{"_id":"5724ca4a4f1c1bc73aa91519","slug":"passing-out-prade-itbp-pop-itbp-commando-itbp-panchkula-training-center-panchkula","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ITBP की पासिंग आउट परेड, देश को मिले 198 रंगरूट, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ITBP की पासिंग आउट परेड, देश को मिले 198 रंगरूट, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 01 May 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी की पासिंग आउट परेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश को 198 रंगरूट और मिल गए हैं। आईटीबीपी भानू के प्रशिक्षण शिविर में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। देखिए तस्वीरें।
आईटीबीपी की पासिंग आउट परेड
- फोटो : अमर उजाला
445 और 446 जीडी समुदाय के 198 प्रशिक्षणार्थियों ने शपथ ग्रहण की। परेड का नेतृत्व जीडी कृष्णा पापड़ा और सूरज कुमार ने किया। जीडी रंगरूटों की बेसिक ट्रेनिंग 15 जून 2015 को ट्रेनिंग सेंटर में शुरू हुई थी। 44 सप्ताह की कठिन प्रशिक्षण के बाद यह हिमवीर तैयार हुए हैं और अब देश की सेवा में कर्त्तव्यों का निर्वाह करेंगे। ट्रेनिंग के दौरान इन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाया गया है।
आईटीबीपी की पासिंग आउट परेड
- फोटो : अमर उजाला
इस बैच में उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, झारखंड और कर्नाटक रंगरूट जीडी पास आउट हुए हैं। इन हिमवीरों की शैक्षणिक योग्यता बीए, बीसीए, बीकॉम, बीएड, बीएससी, इंटरमिडीएट, हाई स्कूल, सिविल इंजीनियरिंग है। इन हिमवीरों का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे हरियाणा के पुलिस महानिदेशक केपी सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी की पासिंग आउट परेड
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर मुख्य अतिथि का स्वागत प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र के प्रमुख पीएस पापटा उप निरीक्षक प्राप्रके की ओर से किया गया। इसके बाद प्रशिक्षण केंद्र के अधिकरियों ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक का परिचय करवाया। इस दौरान केपी सिंह ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दी। हिमवीरों के व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रशिक्षण के दौरान अलग अलग प्रतियोगिताएं विभिन्न कंपनियों के बीच करवाई गई। इसमें एक नए प्रतियोगिता डीआईजी बैनर की भी शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
आईटीबीपी की पासिंग आउट परेड
- फोटो : अमर उजाला
पासिंग आउट परेड के दौरान सिपाही जीडी रविंद्र सिंह को शारीरिक प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ, कृष्णा पापड़ा को ड्रिल में राकेश शाही को वेपन में, महेंद्र सिंह को फायरिंग, सूरज कुमार को बेस्ट स्पोर्ट्स मैन, दीपक कुमार को बेस्ट ऑल राउंडर के खिताब से नवाजा गया।