बिना पासपोर्ट पकड़ी पाक महिला ने कबूला, क्यों आई भारत?
पंजाब के जालंधर में बिना पासपोर्ट-वीजा के पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला ने पूछताछ में जो कुछ कहा, वह चौंकाने वाला था। देखिए, पूरी बातचीत।
बिना पासपोर्ट पकड़ी पाक महिला ने कबूला, क्यों आई भारत?
महिला की पहचान चांद उर्फ फौजिया सलमान (27) निवासी यूपी कराची के रुप में हुई है। महिला के मुताबिक पांच साल पहले उसकी शादी सलमान के साथ हुई थी। पांच साल बीत जाने के बाद भी उसकी कोई औलाद नहीं हुई। किसी ने उसे बताया था कि भारत के रुड़की के पास एक दरगाह हैं, जहां पर कोई बे-औलाद मन्नत मांगता है तो वह जल्द पूरी होती है।
बिना पासपोर्ट पकड़ी पाक महिला ने कबूला, क्यों आई भारत?
इसी आस में चांद अपने मामा सलमान, जो कराची में रिक्शा चलाता है, के साथ भारत आने की सलाह बनाई। वे दोनों कराची से निकले और 25 जुलाई को लाहौर में रुके। इस दौरान चांद की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे वहां के शौकतखाना अस्पताल में दाखिल कराया गया।
बिना पासपोर्ट पकड़ी पाक महिला ने कबूला, क्यों आई भारत?
30 जुलाई शाम को चांद अपने मामा सलमान के साथ अटारी रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां से अटारी दिल्ली स्पेशल ट्रेन में बैठे। इस दौरान उसका मामा अलग डिब्बे में बैठ गया। जब गाड़ी जालंधर रेलवे स्टेशन पहुंची तो वहां पर टीटी ने चेकिंग की। चांद के पास न ही उसका पासपोर्ट था और न टिकट।
बिना पासपोर्ट पकड़ी पाक महिला ने कबूला, क्यों आई भारत?
टीटी ने आरपीएफ को सूचित किया जिन्होंने रेलवे अधीक्षक को सूचना दी। इसके बाद महिला को जीआरपी के हवाले कर दिया गया। चांद ने बताया कि उसका पासपोर्ट और टिकट उसके मामा सलमान के पास है, जो ट्रेन के दूसरे डिब्बे में बैठे हुए हैं। जीआरपी ने मामा को ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला।