एक तरफ भारतीय जवान पाकिस्तान से लड़ते-लड़ते अपनी जान गंवा रहे हैं तो दूसरी तरफ भारत में ही कुछ ऐसे लोग है जो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं।
पंजाब के अमृतसर में जाति उमरा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ व पाकिस्तान स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ का पैतृक गांव है। इस गांव के पास ही नवाज शरीफ के दादा मिया मोहम्मद बख्श की कब्र है।
जिस कब्र के पास जब पंजाब के कई जिलों से जुड़े छात्र-छात्राएं पाकिस्तान का झंडा फूंकने रविवार सुबह गए तो गांव वालों ने इन्हें जान से मारने की धमकियां देकर चले जाने को कहा।
आईएसएफ के अध्यक्ष केशव कोहली बताया कि आज जाति उमरा में ऐसा लगा जैसे कि पाकिस्तान में आ गए हो। गांव वाले कह रहे थे कि सात करोड़ गांव को मिले हैं, घर-घर आईफोन दिए गए हैं।
जब भी पाकिस्तान गए हैं तो बार्डर पर गाड़ी आया करती थी, सोने की मुंदरियां पहना कर भेजते हैं, आप कैसे इस गांव में पाकिस्तान झंडा फूंक सकते हैं। जिस तरह से हमें रोका गया, हमें पाकिस्तान के खिलाफ प्रोटेस्ट नहीं करने दिया गया, मैं समझता हूं कि इस गांव को लेकर खुफिया एजेंसियां जांच करे कि किन-किन लोगों के संबंध पाकिस्तान से हैं, क्योंकि गांव की भीड़ में कोई कह रहा था कि हुणे पाकिस्तान वाट्सएप ते गल्ल करदे हां।