फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

500/2000 के नोटों को लेकर सामने आया एक ऐसा सच, आपकी टेंशन बढ़ जाएगी

Mon, 15 Jan 2018 10:11 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, हुसैनीवाला बॉर्डर
मोहित धुपड़/अमर उजाला, हुसैनीवाला बॉर्डर Updated Mon, 15 Jan 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
pakistan publishing fake indian currency of 500 rupee and 2000 rupee
करेंसी पेपर
500 और 2000 के नए नोटों को लेकर एक ऐसा सच सामने आया है, जिसे जानकर आपकी टेंशन बढ़ जाएगी तो खबर पढ़ें और संभल कर रहें।


 
pakistan publishing fake indian currency of 500 rupee and 2000 rupee
पकड़ी गई नई करेंसी - फोटो : AmarUjala
दरअसल पाकिस्तान नकली भारतीय नोट छापकर उसे देश में भेजने के नापाक काम में जुटा हुआ है। दिसंबर 2016 में भारत में अचानक नोटबंदी के बाद पाकिस्तान में नकली नोट छापने का काम कुछ माह के लिए ठप हो गया था। लेकिन अब पाकिस्तान फिर से मुल्तान और लाहौर में नकली भारतीय नोट छाप रहा है, जिसे वह भारत के बाजारों में उतारने की फिराक में है।
pakistan publishing fake indian currency of 500 rupee and 2000 rupee
2000 के नोट
भारत की अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) ने यह इनपुट पाकिस्तान बार्डर पर तैनात सेना और अर्द्धसैनिक बलों की खुफिया एजेंसियों को दिया है। इस इनपुट के बाद बार्डर पर तैनात आर्मी, बीएसएफ और अन्य अर्द्धसैनिक बल पूरी तरह से अलर्ट हो गए हैं। खुफिया एजेंसियों ने अपने खुफिया नेटवर्कको और मजबूत करने कवायद भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pakistan publishing fake indian currency of 500 rupee and 2000 rupee
2000 Note
नोटबंदी से बेचैन था पाक और आतंकी संगठन
दरअसल, भारत में 8 दिसंबर 2016 से पुराने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए गए । इस फैसले से सबसे ज्यादा खलबली पाकिस्तान और उसकी जमीन पर पल रहे आतंकी संगठनों में हुई। पाकिस्तान से बड़ी तादाद में 500 और 1000 के नकली नोट छापकर भारत भेजे जाते थे। आतंकी संगठन भी घाटी में युवाओं को बरगलाने के लिए इसी करेंसी का इस्तेमाल करते थे। मगर नोटबंदी ने उनके मंसूबों को करारी चोट दी।
विज्ञापन
pakistan publishing fake indian currency of 500 rupee and 2000 rupee
500 का नोट - फोटो : SELF
अब 500 और 2000 के नकली नोट छाप रहा
लेकिन अब ‘रॉ’ ने ये इनपुट जुटाया है कि पाकिस्तान अब भारतीय 500 और 2000 के नए  नोट की नकल तैयार करने में जुटा हुआ है। ये नकली नोट पाकिस्तान के मुल्तान और लाहौर में प्रिंट किए जा रहे हैं। बीएसएफ के एक आला अफसर ने बताया कि ‘रॉ’ का इनपुट बीएसएफ को मिल चुका है और बीएसएफ ने इस बाबत अपने नेटवर्कऔर मजबूत करते हुए सतर्कता भी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि उतर भारत में कश्मीर से लेकर गुजरात तक पाकिस्तान बार्डर पर सबसे ज्यादा बीएसएफ ही तैनात है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed