देखिए, टी शर्ट पर पेंटिंग बनाते हैं ये जनाब
ब्रश को अमूमन आपने कैनवास पर चलते देखा होगा, लेकिन जब यही ब्रश टीशर्ट पर चलने लगें तो आप सोच ही सकते हैं ऐसे रंग बिरंगे कपड़ों में खुद को कैसे महसूस करेंगे। ऐसा ही कुछ अलग किया है शहर के सावन ने।
देखिए, टी शर्ट पर पेंटिंग बनाते हैं ये जनाब
27 वर्षीय सावन ने बताते हैं कि 2009 में उन्हें एक रिएलटी शो के बारे में पता चला। इसमें डांस या गाना नहीं, बल्कि डिजाइन पर बेस्ड था। इस शो में शॉर्ट लिस्ट होने के लिए हर प्रतियोगी को एक वीडियो बनाकर भेजनी थी। सावन ने भी एक वीडियो भेजी जिसे पूरे देश में बहुत लाइक्स मिले। पूरे देश से आए प्रतिभागियों में से सावन को टॉप 26 में जगह मिली।
देखिए, टी शर्ट पर पेंटिंग बनाते हैं ये जनाब
सावन कहते हैं कि इसके बाद शो के आयोजकों ने उन्हें मुंबई बुलाया। मुंबई के बाद वह शो के अगले राउंड के लिए सिंगापुर गए। सिंगापुर में भारत केअलावा कोरिया, फिलीपींस, थाईलैंड, वियतनाम, चाइना, इंडोनेशिया और मलेशिया के प्रतिभागी भी थे। उस प्रतियोगिता में उन्हें वीडियो, एनिमेशन, इंटीरियर डिजाइनिंग, फैशन एडवरटाइजिंग और म्यूजिक वीडियो का निर्माण करना था।
देखिए, टी शर्ट पर पेंटिंग बनाते हैं ये जनाब
इस शो के माध्यम से उन्हें न्यूयार्क के एक कपड़ों के ब्रांड को डिजाइन करने का मौका मिला। सावन कहते हैं कि उन्होंने जब न्यूयार्क केउस ब्रांड के लिए डिजाइन करना शुरू हुआ तो उन्हें ख्याल आया कि क्यों न वह डिजाइन की गई टीशर्ट को खुद के नाम और ब्रांड से लांच करें।
देखिए, टी शर्ट पर पेंटिंग बनाते हैं ये जनाब
सावन कहते हैं कि भारत आने के बाद उन्होंने टीशर्ट डिजाइन करनी शुरू की, लेकिन कुछ कमी अकसर रह ही जाती है। सावन को लगा कि अगर इसकी ब्रांडिंग सही तरीके से हो तो उसका एक नाम होना चाहिए।