तस्वीरों में देखिए, छोटी-सी लव स्टोरी का दर्दनाक अंत
बैंक में कार्यरत युवक और ब्यूटीशियन युवती के बीच प्रेम संबंध अंजाम तक नहीं पहुंचा तो दोनों ने उठाया खौफनाक कदम, देखिए तस्वीरें।
तस्वीरों में देखिए, छोटी-सी लव स्टोरी का दर्दनाक अंत
बैंक में कार्यरत युवक और ब्यूटीशियन युवती के बीच प्रेम संबंध अंजाम तक नहीं पहुंचा तो प्रेमी युगल ने खौफनाक कदम उठाते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। मृतक युवक सवर्ण जबकि युवती दलित जाती की बताई जा रही है।
तस्वीरों में देखिए, छोटी-सी लव स्टोरी का दर्दनाक अंत
सूचना पर डीएसपी सतीश गौतम फोर्स लेकर पहुंच गए। उस वक्त युवती की मां उसके शव को ऑटो में लेकर घर जाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल भेज दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस जांच कर रही है।
तस्वीरों में देखिए, छोटी-सी लव स्टोरी का दर्दनाक अंत
पुलिस के मुताबिक मोहन नगर निवासी राजीव शर्मा (30) पुत्र स्व. अशोक शर्मा इंडस इंड बैंक में एफआई के पद पर कार्यरत था। उसके प्रेम संबंध ब्यूटीशियन युवती रेनू (35) पुत्री रामरतन से थे। रेनू रतगल स्थित एक घर में अपनी मां के साथ किराए पर रहती थी। मां-बेटी यहां पर एक साल से रह रहे थे। सोमवार शाम को दोनों प्रेमी रेनू के घर में अचेत मिले।
तस्वीरों में देखिए, छोटी-सी लव स्टोरी का दर्दनाक अंत
इसके बाद राजीव को रेनू को एक महिला और कुछ युवकों ने नगर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। यहा कुछ देर बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। रेनू की मौत के बाद उसकी मां बेटी के शव को ऑटो से लेकर घर जाने लगी। लेकिन, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पता चला है कि दोनों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग था और दोनों विवाह करना चाहते थे।