फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स का तरीका अपनाएं, और खेती करके दोगुना कमाएं, इन्हें सरकार दे रही है पद्मश्री अवार्ड

Tue, 29 Jan 2019 09:15 AM IST
खुशबू गोयल अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 29 Jan 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Padma Awards 2019, Padma Shri Award to Kanwal Singh Chauhan of Haryana  for Farming Technique
कंवल सिंह चौहान
15 साल की उम्र में खेती करने लगे थे, और मुनाफा कमाने के लिए ऐसा तरीका खोज निकाला कि अब सरकार दे रही पद्मश्री अवार्ड। आप भी जानिए, तरीका बड़े काम आएगा।
Padma Awards 2019, Padma Shri Award to Kanwal Singh Chauhan of Haryana  for Farming Technique
कंवल सिंह चौहान
ये हैं हरियाणा में सोनीपत जिले के गांव अटेरना निवासी किसान कंवल सिंह चौहान, जिन्होंने यह समझाया है कि किस तरह खेती से आय को कई गुना किया जा सकता है। कंवल सिंह ने विदेशों तक भारतीय खेती की धमक दिखाई है और उनकी फसल आज केवल देश की विभिन्न जगहों तक ही नहीं, बल्कि विदेशों तक जाती है। खेती से लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने, स्वरोजगार के साथ जोडऩे और कृषि क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करने पर उनको पद्मश्री दिए जाने की घोषणा हुई तो हर कोई काफी खुश दिखाई दिया। कंवल सिंह कहते है कि यह केवल उनका नहीं, बल्कि मेहनत करने वाले हर किसान का सम्मान है।
Padma Awards 2019, Padma Shri Award to Kanwal Singh Chauhan of Haryana  for Farming Technique
कंवल सिंह चौहान
कंवल सिंह ने पिता के देहांत के बाद 15 साल की उम्र में खेती करनी शुरू कर दी थी। खेती की अधिक जानकारी नहीं होने के कारण वह कर्ज में डूबते चले गए थे। लेकिन कभी हार नहीं मानी और वह खेती को बढ़ावा देने का प्रयास करते रहे। कंवल सिंह चौहान ने बताया कि वर्ष 1998 में परंपरागत खेती को छोड़कर सबसे पहले मशरूम और बेबी कॉर्न की खेती शुरू की थी। दोनों फसलों से अच्छी आमदनी होने लगी और वह अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गए। इसके बाद अन्य किसानों को अपने साथ जोड़कर उन्हें बेबी कॉर्न, मशरूम, स्वीट कॉर्न, मधुमक्खी पालन के लिए जागरूक करने लगे। जिससे दूसरे किसानों ने उनकी राह पकड़ी और वह भी इन खेती की ओर रुख करने लगे। उनके सहारे ही गांव व आसपास के किसान खेती से कई गुना तक फायदा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Padma Awards 2019, Padma Shri Award to Kanwal Singh Chauhan of Haryana  for Farming Technique
कंवल सिंह चौहान
200 से ज्यादा को दिया रोजगार, विदेशों तक उत्पाद हो रहे सप्लाई
कंवल सिंह चौहान ने बताया कि जब गांव में बेबी कॉर्न व स्वीट कॉर्न का उत्पादन बढ़ा तो किसानों को बाजार की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए वर्ष 2009 में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगा दी। उस समय करीब दो एकड़ में उस यूनिट में बेबी कॉर्न, स्वीट कॉर्न, अनानास, फ्रूट कॉकटेल, बटन मशरूम, मशरूम स्लाइस आदि आठ तरह के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इस यूनिट से करीब डेढ़ टन बेबी कॉर्न व अन्य उत्पाद इंग्लैंड व अमेरिका में निर्यात होता है। इसके साथ ही लगभग 200 लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार भी दिया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Padma Awards 2019, Padma Shri Award to Kanwal Singh Chauhan of Haryana  for Farming Technique
कंवल सिंह चौहान
खेती को लाभकारी व किसानों को समृद्ध बनाने की जिम्मेदारी बढ़ी
कंवल सिंह चौहान कहते हैं कि पद्मश्री से हौंसला बढ़ा है और उनके काम को मान्यता भी मिली है। इससे उनकी जिम्मेदारियां ओर बढ़ गई हैं। कृषि को लाभकारी व किसानों को समृद्ध बनाने की अब उनकी जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गई है। वह कहते है कि पहले बहुत कम किसानों को ऐसा सम्मान मिलता था, लेकिन इसबार सबसे ज्यादा किसानों को यह सम्मान मिल रहा है जो कृषि के बेहतर भविष्य को दर्शाता है। वह कहते है कि अभी उनकी फर्म के साथ अप्रत्यक्ष रूप से करीब पांच हजार किसान जुड़े हुए हैं, लेकिन युवाओं को कृषि क्षेत्र में आगे आना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed