फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुड़वां पैदा हुई इन बच्चियों को देखकर होश उड़ जाएंगे

Thu, 03 Sep 2015 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, अंबाला/बराड़ा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, अंबाला/बराड़ा(हरियाणा) Updated Thu, 03 Sep 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन

जुड़वां पैदा हुई इन बच्चियों को देखकर होश उड़ जाएंगे

OMG, interlinked twins born in hospital

जुड़वां पैदा हुई इन बच्चियों को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। अब तब जिसने भी देखा बस देखता रह गया। आप भी देखिए।

जुड़वां पैदा हुई इन बच्चियों को देखकर होश उड़ जाएंगे

OMG, interlinked twins born in hospital

ये बच्चियां हरियाणा के अंबाला में पैदा हुई। ये आपस में पेट से जुड़ी हुई है और इन बच्चियों का लीवर व नाभि एक ही है, बाकी अंग अलग-अलग हैं। बच्चियों की मां सोनिया ने बताया कि वह गर्भधारण के बाद इस्माइलाबाद के निजी अस्तपताल से निरंतर इलाज लेती रही।

जुड़वां पैदा हुई इन बच्चियों को देखकर होश उड़ जाएंगे

OMG, interlinked twins born in hospital

महिला ने बताया कि चौथे और 8वें महीने में करवाए गए अल्ट्रासाउंड के बाद डॉक्टर ने बताया कि उसके जुड़वा बच्चे हैं। सोनिया की सास ने बताया कि वह अपनी बहू को 27 अगस्त को प्रसव पीड़ा के दौरान प्रसूति के लिए पिहोवा के एक निजी अस्पताल ले गई जहां सामान्य प्रसूति के बाद सोनिया ने ऐसी जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया जिसका पेट आपस में जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुड़वां पैदा हुई इन बच्चियों को देखकर होश उड़ जाएंगे

OMG, interlinked twins born in hospital

प्रसूति करवाने वाली डॉक्टर भी बच्चियों को पेट से जुड़ा देखकर हैरान रह गईं। डॉक्टर ने बच्चियों का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए करनाल भेजा जहां पता चला कि बच्चियों का लीवर और नाभि एक ही है जबकि शरीर के अन्य सभी अंग अलग-अलग हैं। इन बच्चियों को जब भूख लगती है तो ये अलग-अलग ही रोती है और इन्हें अलग-अलग ही दूध पिलाया जाता है। बच्चियों के पिता मोहम्मद सलीम ने बताया कि बच्चियों को अलग करने के लिए 8 से 10 लाख रुपए तक का खर्चा आएगा।

विज्ञापन

जुड़वां पैदा हुई इन बच्चियों को देखकर होश उड़ जाएंगे

OMG, interlinked twins born in hospital

बच्चियों के पिता के मु‌ताबिक नवजात मासूम का इलाज केवल दिल्ली स्थित एक बड़े अस्पताल में हो सकता है। सलीम ने बताया कि वह एक मजदूर है। उसकी कमाई इतनी नहीं है कि बच्चियों का इलाज करवा सके। इसलिए पत्नी और बच्चियों को घर पर ले आया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उन्होंने बच्चियों को अंबाला सरकारी अस्पताल में भेजने की सलाह दी थी लेकिन परिवार खर्चा न उठाने की असमर्थता जताते हुए वहां जाने से इंकार कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed